Logo
Delhi Fire Case: दिल्ली के पालम में एक बिल्डिंग में आग लगने से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। इस मामले में सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

Delhi Fire Case: दिल्ली के पालम इलाके में आज 18 मार्च बुधवार को  बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर अब भी राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है, ताकि बिल्डिंग में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं, इसके अलावा मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ' पालम में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस घटना में 7 लोगों की मौत होने की सूचना है, वहीं कुछ लोग अब भी  इमारत के अंदर फंसे हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ज़िला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं इस घटना की जांच के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं, और उन्होंने कहा है कि सभी की सुरक्षा के लिए मैं प्रार्थना करती हूं।' 

2 लोगों ने कूदकर बचाई जान

बता दें कि बिल्डिंग में आग लगने के पीछे सटीक कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। ऐसा भी सामने आया है कि  2 लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई है, वहीं बिल्डिंग में फंसे अन्य लोगों को बचाने का काम भी किया जा रहा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग से धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, सुरक्षा टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।  

7