Delhi Bhool Bhulaiya: मंजूलिका भी खो जाएगी दिल्ली की इस भूल-भुलैया में, 16वीं शताब्दी में हुआ था निर्माण, एक बार अवश्य जाएं

Delhi Bhool Bhulaiya
X
दिल्ली भूल-भुलैया की रोचक कहानी
Delhi Bhool Bhulaiya: दक्षिणी दिल्ली के महरौली की एंट्री गेट पर आधम खान का मकबरा है। इसे आधम खान मकबरा के नाम से ज्यादा भूल-भुलैया के नाम से पहचाना जाता है।

Delhi Bhool Bhulaiya: बॉलीवुड फिल्म 'भूल-भुलैया' की तीसरे सीक्वल को लेकर काफी चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि भूल भुलैया सीरीज की पहली फिल्म में मंजुलिका का किरदार निभाने वाली विद्या बालन तीसरे सीक्वल में नजर आएंगी। यही नहीं, बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक और तस्वीर शेयर की है। कैप्शन में लिखा है, 'सॉल्व कीजिए इस भूल भुलैया को।' दर्शकों ने इस पजल को सॉल्व भी कर लिया है और बताया है कि यह अभिनेत्री तृप्ति डिमरी हैं, जो कि मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाएंगी। दर्शकों ने भले ही इस पजल को सॉल्व कर लिया है, लेकिन आज हम दिल्ली की ऐसी भूल-भुलैया के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मंजूलिका भी भटक सकती है। आइये बताते हैं इस भूल-भुलैया के बारे में...

महरौली में है यह भूल-भुलैया

Maze present in Mehrauli
महरौली में मौजूद भूल-भुलैया

दक्षिणी दिल्ली के महरौली की एंट्री गेट पर आधम खान का मकबरा है। इसे आधम खान मकबरा के नाम से ज्यादा भूल-भुलैया के नाम से पहचाना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि इस मकबरे का निर्माण अकबर ने 1591 में कराया था। लालकोट की दीवार पर चबूतरे बना, जिसके ऊपर यह मकबरा बनवाया गया। इस इमारत के आठ कोण हैं। 14वीं सदी के लोधी और सैयद वंश के शासनकाल में जिस शैली से इमारतों का निर्माण किया जाता था, उसी शैली में यह इमारत बनवाई गई। चारों ओर बरामदे हैं और प्रत्येक बरामदे में तीन दरवाजे हैं। इस इमारत की बनावट के चलते ही इस इमारत को भूल-भुलैया का नाम दिया गया है।

कौन है आधम खान

इतिहासकारों की मानें तो आधम खान मुगल बादशाह अकबर की सेना का सेनापति था। अकबर को उनसे इतना स्नेह था कि आधम को मुंहबोला भाई मानता था। आधम खान सत्ता के नशे में इतना डूब गया था कि उसे अकबर का जरा सा खौफ नहीं था। एक दिन आधम खान ने अकबर के करीबी मंत्री की हत्या कर दी। अकबर को जब यह बात पता चली तो बेहद गुस्सा आया और किले से नीचे फेंक दिया। आधम की मौत की खबर जब उसकी मां को पता चली तो उसने भी जान दे दी। इसके बाद अकबर ने महरौली में दोनों को दफनाकर मकबरा बनवा दिया।

इस भूल भुलैया में गुम हो गई थी पूरी बारात

इस भूल-भुलैया के अंदर आधम खान का मकबरा बनवाया गया था। बताया जाता है कि इस मकबरे के नीचे एक सुरंग खोदी गई थी। मुगल साम्राज्य के दौरान इस सुरंग से एक बारात निकली थी, लेकिन पूरी बारात बीच रास्ते ही रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गई। इतिहासकार बताते हैं कि आज भी यह सुरंग कई रहस्य के लिए पहचानी जाती है।

भूल भुलैया में कैसे पहुंचे

Qutub Minar
कुतुब मीनार

वहीं भूल-भुलैया के पीछे की तरफ एक घना जंगल है। जहां हरे भरे पेड़-पौधे मौजूद है। इस भूल- भुलैया में घूमने के लिए आपको कोई एंट्री फीस नहीं देनी पड़ेगी। दिल्ली के इस भूल-भुलैया में जाने के लिए आपको मेट्रो की येलो लाइन से जाना होगा और कुतुब मीनार स्टेशन पर उतरना होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story