राजनिवास में आयोजित 'एट होम' सेरेमनी में नहीं पहुंचे CM Kejriwal, ये नेता रहे मौजूद

LG VK Saxenas At Home event
X
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और उनकी पत्नी।
LG VK Saxenas At Home event: एट होम समारोह, जो गणतंत्र दिवस से पहले आयोजित एक पारंपरिक मिलन और अभिवादन है, की मेजबानी एलजी और उनकी पत्नी संगीता सक्सेना ने की थी।

LG VK Saxenas At Home event: गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना और उनकी पत्नी संगीता सक्सेना ने बुधवार शाम अपने आवास राजनिवास पर पारंपरिक 'एट होम' इवेंट की मेजबानी की। दिल्ली पुलिस के बैंड द्वारा कई गीत प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में सेना के शीर्ष अधिकारी, राजनयिक, मंत्री, सांसद और छात्र मौजूद रहे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इवेंट में नहीं पहुंचे।

ये लोग रहे उपस्थित

एट होम कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, आतिशी और इमरान हुसैन, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और हर्ष वर्धन और दिल्ली में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित अन्य शामिल थे। इसमें मेयर शैली ओबेरॉय, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल, मुख्य सचिव नरेश कुमार और पुलिस के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

उपराज्यपाल कार्यालय के मुताबिक, स्वतंत्रता सेनानी, दिल्ली के पद्म पुरस्कार विजेता, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों के छात्र, दिल्ली पुलिस के शहीदों के परिवार और दिल्ली फायर ब्रिगेड सेवा के कर्मचारी, खिलाड़ी, पैरालिंपियन, स्वच्छता कार्यकर्ता, विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति, प्रतिष्ठित डॉक्टर और चिकित्सक, कलाकार और धार्मिक नेता भी शामिल हुए थे। वहीं, सीएम केजरीवाल के बारे में कहा गया कि उनकी तबीयत सही नहीं है। इसी वजह से वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं आए हैं।

ये भी पढ़ें: 75th Republic Day: गणतंत्र दिवस पर इतिहास रचेगी दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी, कर्तव्य पथ पर दिखेगा पराक्रम

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी

भारत शुक्रवार (26 जनवरी) को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस विशेष दिन को मनाने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की मातृका है। राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत करते हैं, राज्य और जिला स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री हिस्सा लेते हैं और तिरंगा फहराते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story