ICAI CA 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2026 परीक्षा के लिए फॉर्म करेक्शन विंडो आज, 20 मार्च से खोल दी है।
जिन उम्मीदवारों ने 3 मार्च से 19 मार्च 2026 के बीच आवेदन किया था, वे अब अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह सुविधा केवल 22 मार्च 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी।
जरूरी तारीखें
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 3 मार्च 2026
- आखिरी तारीख (लेट फीस के साथ): 19 मार्च 2026
- Correction Window: 20 मार्च से 22 मार्च 2026
कैसे करें फॉर्म में सुधार?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं:
- ICAI की e-services वेबसाइट पर जाएं
- अपनी User ID और Password से लॉगिन करें
- CA May 2026 एप्लिकेशन फॉर्म को सेलेक्ट करें
- जिन डिटेल्स में बदलाव करना है, उन्हें चुनें
- “Changes Required” पर क्लिक कर सुधार करें
- अगर कोई बदलाव नहीं करना है तो “No Change Required” चुनें
- किए गए संशोधनों की जांच करें और ईमेल और मोबाइल पर प्राप्त OTP का उपयोग करके पुष्टि करें।
- अपने हस्तलिखित और हस्ताक्षरित आवेदन की स्कैन की हुई प्रति उचित प्रारूप में अपलोड करें।
- आवेदन जमा करने के बाद पावती फॉर्म का प्रिंटआउट लें।









