Logo
Goa HSSC Result 2026: गोवा बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) आज, 21 मार्च 2026 को शाम 5 बजे कक्षा 12वीं (HSSC) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है।

Goa HSSC Result 2026: गोवा बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) आज, 21 मार्च 2026 को शाम 5 बजे कक्षा 12वीं (HSSC) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट और अन्य माध्यमों से अपने स्कोर आसानी से चेक कर सकेंगे।

कब और कहां जारी होगा रिजल्ट?
तारीख: 21 मार्च 2026
समय: शाम 5 बजे
वेबसाइट: results.gbshsegoa.net, gbshsegoa.net
रिजल्ट बोर्ड ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल, पोरवोरिम में आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा।

ऐसे चेक करें ऑनलाइन रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “Goa HSSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स और जन्मतिथि दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • भविष्य के लिए डाउनलोड/प्रिंट जरूर करें

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

  1. DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें
  2. लॉगिन कर Aadhaar से वेरिफाई करें
  3. “Pull Partner Documents” पर क्लिक करें
  4. Goa Board चुनें
  5. रोल नंबर और पासिंग ईयर दर्ज करें
  6. डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सेव करें

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है।

री-एवैल्यूएशन का मौका
जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वे री-एवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म भरकर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

7