राजा शर्मा-डोंगरगढ़। चौत्र नवरात्र के दूसरे दिन धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल देर रात सपरिवार मां बमलेश्वरी के दरबार पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ भी देखने को मिली।
धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर की जाएगी कार्रवाई
मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने धर्मांतरण विधेयक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, यह विधेयक जल्दबाजी में पारित नहीं किया गया है, बल्कि इसकी पृष्ठभूमि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल से जुड़ी हुई है। उस समय कानून कमजोर था, जिससे धर्मांतरण कराने वालों में किसी प्रकार का भय नहीं था। उन्होंने कहा कि अब विभिन्न राज्यों में इस विषय को लेकर सख्त कानून बनाए जा रहे हैं, जिससे पैसे या दबाव के जरिए धर्मांतरण कराने वाले लोगों में डर पैदा होगा और समाज में अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
चौत्र नवरात्र के दूसरे दिन धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला है। देर रात सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार मां बमलेश्वरी का आर्शीवाद लिया। @brijmohan_ag#Chhattisgarh pic.twitter.com/b6THLQ8DCv
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 21, 2026
पेट्रोलियम संकट को लेकर कांग्रेस के सवाल का सांसद ने दिया जवाब
वहीं पेट्रोलियम संकट को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर उठाए जा रहे सवालों पर भी सांसद ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, हर मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है, क्योंकि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर संकट की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न देशों -ईरान, इराक, इजराइल और आवश्यकता पड़ने पर अमेरिका से लगातार संवाद कर रहे हैं, जिससे पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति बनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में किसी प्रकार का वास्तविक संकट नहीं है, बल्कि लोगों द्वारा डर के चलते अनावश्यक भंडारण किए जाने से पैनिक की स्थिति बन रही है।
चौत्र नवरात्र के दूसरे दिन धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला है। देर रात सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार मां बमलेश्वरी का आर्शीवाद लिया।@brijmohan_ag #Chhattisgarh pic.twitter.com/H3xqhUj5je
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 21, 2026
आपदा में अवसर तलाशने की राजनीति से बचें: सांसद अग्रवाल
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विपक्ष से अपील की कि, वे इस संवेदनशील समय में जनता के बीच भय का माहौल न बनाएं, बल्कि संकट की घड़ी में सहयोगात्मक भूमिका निभाएं और आपदा में अवसर तलाशने की राजनीति से बचें।
“या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) March 21, 2026
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥”
शक्ति आराधना के महापर्व चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डोंगरगढ़ के पावन पर्वत पर विराजमान माँ… pic.twitter.com/rmj08YWBIr









