JEE Mains City Intimation Slip 2026: इंजीनियरिंग एंट्रेंस की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Mains 2026 सेशन 2 की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आसानी से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
क्यों जरूरी है City Intimation Slip?
एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए छात्रों को यह पता चल जाता है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। इससे वे समय रहते यात्रा और अन्य जरूरी तैयारियां कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह स्लिप सिर्फ एग्जाम सिटी की जानकारी देती है, इसे एडमिट कार्ड की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
कब होंगे JEE Mains 2026 सेशन 2 एग्जाम?
NTA द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार:
Paper 1 (B.E./B.Tech): 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल 2026
Paper 2 (B.Arch / B.Planning): 7 अप्रैल 2026
देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ये एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।
ऐसे करें City Slip डाउनलोड (Step-by-Step)
अगर आप अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड करना चाहते हैं तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “Advance City Intimation for JEE(Main) 2026 Session-II” लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना Application Number, Password और Security Pin दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें
सभी स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व जारी कर दिए जायेंगे। अभ्यर्थी जब भी केंद्र पर परीक्षा देने जाएं तो एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।








