Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में बीते 2 दिनों से बारिश हो रही है और मौसम ने आज भी अपना यह रुख बरकरार रखा है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है। इसके साथ ही ऐसा भी बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर के अलावा शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की भी संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 21 मार्च को दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और पू्र्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा यह भी बताया गया कि इन क्षेत्रों में हल्की गरज के साथ साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में हवाएं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक इनकी स्पीड पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं दिल्ली एनसीआर का आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आज दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं तो वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे दिन दिल्ली एनसीआर में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश की बौछार पड़ने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 मार्च को बादल छाए रहने के साथ-साथ दिन में एक से दो बार बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है। वहीं आसमान 21 और 22 मार्च को आसमान बादलों से गिरा रहेगा। इसके अलावा 23 से 25 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही ऐसा भी बताया जा रहा है कि इन दिनों तापमान धीरे-धीरे 33 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।









