INDIA Rally: जेल से केजरीवाल ने दीं देश को ये 6 गारंटियां, सुनीता केजरीवाल ने मंच से पढ़ा सीएम का संदेश

sunita kejriwal india bloc maharally
X
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल इंडिया गठबंधन की महारैली के मंच से सीएम का संदेश पढ़ा। सीएम केजरीवाल ने अपने संदेश में देश को 6 गारंटी दी है।

INDIA Rally In Delhi Ramlila Maidan: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली हो रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने मंच से अरविंद केजरीवाल द्वारा ईडी हिरासत से भेजे गए संदेश को भी जनता के सामने पढ़ा। वहीं, सीएम केजरीवाल ने अपने संदेश में देश को 6 गारंटी दी है।

सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला

सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या उन्होंने ठीक किया? उन्होंने आगे कहा कि आपके केजरीवाल को वो ज्यादा दिन तक ये जेल में नहीं रख पाएंगे। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपके केजरीवाल शेर हैं। करोड़ों लोगों के मन में बसते हैं। कभी-कभी लगता है कि केजरीवाल एक फ्रीडम फाइटर थे, जो देश के लिए लड़ते-लड़ते शहीद हो गए।

मंच से सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा सीएम का संदेश

सुनीता केजरीवाल ने मंच से ही अपने पति सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़ा। सुनीता केजरीवाल ने सीएम का संदेश पढ़ते हुए बोला, उन्होंने कहा है कि मैं आपसे वोट नहीं मांग रहा, मैं आपसे किसी को हराने या जिताने को नहीं बोल रहा हूं। जब कुछ नेता सुबह-शाम लच्छेदार भाषण देते हैं, देश लूटने में लगे रहते हैं तो भारत मां को बहुत गुस्सा आता है। ऐसे लोगों को भारत मां से सख्त नफरत है। आइए एक नया भारत बनाते हैं, जहां हर किसी को खाना मिलेगा, रोजगार मिलेगा, कोई गरीब नहीं होगा। हर एक को अच्छी शिक्षा मिलेगी। हर बीमार को अच्छा इलाज मिलेगा। चाहे वो अमीर हो या गरीब।

सीएम केजरीवाल ने देशवासियों को दी ये 6 गारंटी

1. पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे, कहीं कोई पावर कट नहीं होगा।
2. पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री मिलेगी।
3. एक समान शिक्षा मिलेगी।
4. हर गांव मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे, हर व्यक्ति के लिए फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे।
5. किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक फसलों को उचित दाम दिलवाएंगे।
6. दिल्ली वासियों को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story