Logo
election banner
INDIA Bloc Rally: आज 31 मार्च को इंडिया गठबंधन की हो रही रैली के मद्देनजर रामलीला मैदान के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस रैली के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी आप नेताओं के कंधों पर है।

Loktantra Bachao Rally: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज यानी 31 मार्च को इंडिया गठबंधन के नेता 'लोकतंत्र बचाओ' रैली कर रहे हैं। इस महारैली की तैयारी पिछले तीन-चार दिनों से हो रही थी। मेगा रैली में गठबंधन के टॉप नेता सिरकत करेंगे। रैली के मद्देनजर रामलीला मैदान के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों ने इस रैली को करने का ऐलान किया। इसकी जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के कंधों पर है। जानकारी के मुताबिक रैली में सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल होंगे और वे अपना बयान भी देंगी। इस बीच रैली के शुरु होने से पहले आप नेताओं ने केंद्र सरकार और बीजेपी हमला बोला है। 

सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर बोला हमला

इसी कड़ी में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम दिल्ली की सड़कों पर गए और हमने देखा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। लोगों को यह पसंद नहीं आया कि एक सीएम को जेल हो। आज रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। हमारे सभी मेहमानों का प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट पर स्वागत किया जाएगा। इसमें इंडिया अलायंस की सभी पार्टियां और उनके नेता हिस्सा लेंगे। देश में एक बड़ा संदेश जाएगा और यह भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

ये भी पढ़ें:- विपक्ष की महारैली पर बीजेपी ने बोला हमला, कहा- कोई पूछने वाला नहीं

भारी संख्या में रैली में पहुंच रहे लोग

AAP मंत्री आतिशी ने कहा कि सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है वे गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं।

आप नेता दुर्गेश पाठक का बयान

इंडिया ब्लॉक की रैली पर आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। जो कोई भी सरकार खिलाफ बोलता है या देश में विकल्प की बात करता है उसे किसी भी फर्जी मामले में गिरफ्तार किया जा रहा है। पूरा देश इसके खिलाफ एकत्र हुए हैं। वे यह बताने के लिए एकत्र हुए हैं कि देश संविधान के अनुसार चलेगा, 'वसूली गैंग' के अनुसार नहीं। 

'इंडिया ब्लॉक के बीच कोई मतभेद नहीं'

AAP मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि संविधान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, तानाशाही है। हम इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का कोई सबूत नहीं है और विरोध करना है। इसके विरोध में महागठबंधन की ओर से रैली का आयोजन किया गया है। हमारे और इंडिया ब्लॉक के बीच कोई मतभेद नहीं है।

ये भी पढ़ें:- कैलाश गहलोत को ED के समन पर भड़कीं आप

'बीजेपी सत्ता में रहेगी तो संविधान नहीं बच पाएगा'

वहीं, आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि लोगों का मानना है कि अगर केंद्र में बीजेपी सत्ता में रहेगी तो संविधान नहीं बच पाएगा। ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों को विपक्षी दलों के पीछे भेजा जा रहा है। यह बीजेपी की तानाशाही का सबसे बड़ा उदाहरण है। इस गुंडागर्दी और तानाशाही के खिलाफ लोग यहां इकट्ठा होकर बीजेपी को बता रहे हैं कि वे इस देश को अपनी मर्जी के मुताबिक नहीं चला सकते।

'बीजेपी की तानाशाही नहीं चलने देंगे'

INDIA गठबंधन की 'महारैली' पर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि आज जिस प्रकार से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा की तानाशाही चल रही है और जिस प्रकार दिल्ली के मुख्यमंत्री को गैर-कानूनी तरीके से फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। आज INDIA गठबंधन ने महारैली का आयोजन किया है क्योंकि हम दिल्ली ही नहीं, देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को ये बताना चाहते हैं कि भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी।

कानून और व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस बल तैनात 

इंडिया गठबंधन की महारैली की सुरक्षा व्यवस्था पर डीसीपी सेंट्रल एम. हर्षवर्द्धन ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है। रैली के आयोजकों ने एक वचन दिया है कुछ नियमों और शर्तों का पालन करना जो कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। रैली के लिए दोपहर 2 बजे तक के समय की अनुमति है। हमने पर्याप्त तैनाती की है। आयोजक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभा में 20,000 की होने की उम्मीद है। 

5379487