Himanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने अवैध हथियार मामले में भी 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

Himanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस ने आज 16 फरवरी सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से  हथियार, गोला-बारूद और वाहन को जब्त कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दूसरे नेटवर्क का भी पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हिमांशु भाऊ गिरोह के जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान  विक्की उर्फ मोगली और चंदर भान के तौर पर हुई है। दोनों बदमाशों पर हत्या,हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि विक्की पर हत्या के मामलों के संबंध में हरियाणा पुलिस ने 5000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाऊ गैंग के सदस्य दिल्ली में एक बड़े अपराध आशंका की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने 22 और 23 जनवरी दरमियानी रात को हिरंकुडना-दिचौन कलां सड़क पर UER-II फ्लाईओवर के नीचे आरोपियों को रोका तो उन्होंने भागने की कोशिश में उन्होंने गोली चला दी। पुलिस ने कहा कि फायरिंग में विक्की ने 2 गोलियां चलाईं जिसमें एक गोली हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।

पुलिस ने फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस ने विक्की के कब्जे से 1 पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं चंदर भान से एक पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, वहीं उसके द्वारा इस्तेमाल बड़ी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया।   

यह भी पढ़ें:-दिल्ली पुलिस तांत्रिक कमरुद्दीन को लेकर लोनी पहुंची
यह भी पढ़ें:-दिल्ली के बवाना में पुलिस एनकाउंटर
यह भी पढ़ें:-हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त करने की तैयारी
यह भी पढ़ें:-52 हफ्तों में 52 सुधार करेगा रेलवे, फर्स्ट क्लास की तरह जनरल कोच भी होगा साफ
यह भी पढ़ें:-दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, कौशल चौधरी गैंग का शूटर गिरफ्तार

अवैध हथियार 3 गिरफ्तार

पुलिस अवैध हथियार मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी यामीन खान, गौतम बुद्ध नगर निवासी सतीश कुमार उर्फ डल्लू और दिल्ली निवासी ईश्वर सिंह उर्फ सोनू के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले में कुल 5 पिस्तौल, 28 जिंदा कारतूस और 2 गाड़ियां जब्त की गई हैं। फिलहाल पुलिस गैंग के दूसरे साथियों की भी तलाश कर रही है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए  haribhoomi.com के साथ।