Logo
Delhi Bawana Encounter: दिल्ली के बवाना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस ने कारोबारी की हत्या के मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Delhi Bawana Encounter: दिल्ली के बवाना में आज 15 फरवरी रविवार को पुलिस और वॉन्टेड बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। बवाना थाना क्षेत्र की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के वक्त एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने घायल समेत 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ करके अन्य सदस्यों का भी पता लगाने की कोशिश करेगी। 

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि बवाना में मुनक नहर के पास वॉन्टेड बदमाश आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी, जब टीम ने बदमाशों को इलाके में देखा तो उसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन हालात बिगड़ गए और पुलिस ने बदमाश पर गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसकी वजह से बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौका देखकर बदमाश गिरफ्तार कर लिया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

कारोबारी की हत्या की गई

शुरूआती जांच में सामने आया है कि बदमाश का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह बदमाश 3 दिन पहले बवाना इलाके में एक कारोबारी की हत्या में शामिल था। बदमाशों ने कुछ दिन पहले भरे बाजार में एक कारोबारी को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारी थी, जिसमें उसकी हत्या हो गई थी।

वारदात के कुछ दिन बाद ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के कब्जे से पुलिस को हथियार और दूसरे आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस इलाज के बाद गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ करके दूसरे साथियों के बारे में भी पता लगाया जाएगा।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Latest news

5379487