Viral Video: गाजियाबाद के एक टिक्की बतासा बनाने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स भगोने में आलू को पैरों से धुलता हुआ नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो अंकुर विहार थाना क्षेत्र के कृष्णा चाट भंडार का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा कि इस शख्स के पैरों से आलू को धुलने का वीडियो एक लड़की ने चुपके से बना लिया जिसे बाद में उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे हैं। युवती का कहना है कि यह वीडियो अंकुर विहार के डीएलएफ की है। बताया जा रहा है कि एटीएम के जस्ट बगल में एक आलू टिक्की वाला बैठता है और यह दुकान उस एरिया की बहुत ही फेमस दुकान है।
वीडियो में युवती ने हलके अंदाज में अपनी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी मां यहीं से आलू टिक्की खाया करती हैं। युवती आगे कहती कि उन्हें पता चलेगा कि असली टेस्ट कहां से आता है। लड़की आगे कहती है कि पैरों से आलू धुल रहा है... क्या ही बताऊ मैं। युवती आगे कहती कि मैं यह वीडियो रात में शूट कर रही हूं और पूरा इलाका इस वक्त खाली है। लड़की कहती है कि यह देखो कैसे पैरों से आलू धो रहा है। छी...चप्पल भी उसी में धो रहा है।
लोगों ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई FIR
लड़की द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह से शख्स भगोने में आलू को पैरों से धो रहा रहा है। वीडियो में आसपास का इलाका शांत दिखाई दे रहा है। इलाके में ज्यादा चहल-पहल भी नहीं है। हैरानी की बात तो यह कि युवक भगोने में रखे हुए आलूओं को पैरों में चप्पलों को पहनकर धोता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके इस कार्य को एक लड़की ने फोन के कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की।