Ghaziabad News: गाजियाबाद के घंटाघर इलाके में मौजूद मां वैष्णो देवी गुफा मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। बताया जाता है कि श्रद्धालुओं को इस मंदिर में मां वैष्णो देवी के मूल धाम जैसा ही दिव्य और आध्यात्मिक अनुभव मिलता है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के घंटाघर इलाके में स्थित वैष्णो देवी मंदिर इन दिनों नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ से गूंज रहा है। जो लोग जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध वैष्णो देवी धाम (कटरा) नहीं जा पा रहे हैं, वह लोग यहां आकर माता रानी के दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर गुफा शैली में बना है, जिससे भक्तों को मूल वैष्णो देवी धाम जैसा ही दिव्य और आध्यात्मिक अनुभव मिलता है। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए मनोकामनाएं लेकर पहुंच यहां आते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है, जहां 'जय माता दी' के जयकारे गूंजते रहते हैं।

यह मंदिर लगभग 70-80 साल पुराना है और इसकी स्थापना भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद हुई थी। घंटाघर बाजार के बीचो-बीच स्थित यह गुफा शैली का मंदिर स्थानीय लोगों और आसपास के इलाकों के भक्तों के लिए एक प्रमुख आस्था का केंद्र बन चुका है। मंदिर की बनावट ऐसी है कि इसमें प्रवेश करते ही भक्तों को ऐसा लगता है जैसे वे कटरा के मूल वैष्णो देवी गुफा में पहुंच गए हों। यहां माता की पिंडियों के दर्शन विशेष रूप से किए जाते हैं, और भक्त लंबी कतारों में लगकर माथा टेकते हैं। बताया जाता कि यह मंदिर उन लोगों की आस्था का प्रतीक है जो विभाजन के बाद भी अपनी धार्मिक परंपराओं को जीवित रखना चाहते थे।

भक्तों का मानना है कि यहां दर्शन करने से जम्मू के वैष्णो देवी धाम जैसा ही पुण्य और शांति प्राप्त होती है। गुफा के अंदर का वातावरण शांत और दिव्य है, जहां माता के सामने मन की हर इच्छा रखी जाती है। नवरात्रि के दौरान यहां की भीड़ देखते ही बनती है, क्योंकि लोग आसानी से पहुंच सकते हैं और यात्रा की थकान के बिना माता का आशीर्वाद ले सकते हैं। श्रद्धालु परिवार सहित आते हैं और पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। कई भक्त बताते हैं कि उनकी मनोकामनाएं यहां पूरी हुई हैं, जिससे मंदिर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। यह स्थान उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है जो दूर के धाम तक नहीं जा पाते।

घंटाघर वैष्णो देवी मंदिर गाजियाबाद और आसपास के इलाकों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। नवरात्रि में यहां विशेष सजावट, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति से भर जाता है। मंदिर प्रबंधन द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था की जाती है ताकि दर्शन सुगम हो सकें। यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि उन भक्तों के लिए आसान विकल्प भी है जो मूल वैष्णो देवी यात्रा की कठिनाइयों से बचना चाहते हैं। नवरात्रि के इन दिनों में यहां आने वाले हर भक्त की आंखों में माता के प्रति श्रद्धा और चेहरे पर संतुष्टि साफ दिखाई देती है।