Delhi News: दिल्ली के चांदनी चौक से चोरी हुआ था फ्रांस के राजदूत का फोन, दिल्ली पुलिस ने किया बरामद, चार अरेस्ट

french ambassador Phone stolen from chandni chowk
X
फ्रांस के राजदूत का चोरी करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।
दिल्ली के चांदनी चौक में फ्रांस के राजदूत थियरी माथौ का फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है और फोन को बरामद कर लिया है।

दिल्ली के चांदनी चौक में फ्रांस के राजदूत थियरी माथौ का फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है और फ्रांस के राजदूत का फोन बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि फ्रांस के राजदूत थियरी माथौ जब चांदनी चौक बाजार का दौरा कर रहे थे, तब उनका फोन चोरी हो गया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि मथौ और उनकी पत्नी 20 अक्टूबर को बाजार घूमने गए थे, तभी उनकी जेब से उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें घटना के संबंध में दूतावास से 21 अक्टूबर को जानकारी मिली थी। इसके बाद सीसीटीवी चेक किए गए और पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई गई। इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। उनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ट्रांस-यमुना क्षेत्र के रहने वाले हैं और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी: 2 करोड़ की फिरौती मांगी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सिक्योरिटी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story