नकली नोट के साथ युवक कांग्रेसी गिरफ्तार : 500-500 रुपये के कुल 210 नकली नोट बरामद 

Farasgaon Police,, Fake Notes, Vice President Congress, Rajesh Sori Arrested
X
500-500 रुपये के नकली नोटों के साथ राजेश सोरी गिरफ्तार
फरसगांव पुलिस ने 500-500 रुपये के कुल 1 लाख 5 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ एक युवक कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है।

कुलजोत संधू- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव में पुलिस ने 500-500 रुपये के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राजेश सोरी है, जो ग्राम गुहाबोरण्ड, जिला कोंडागांव का निवासी है। आरोपी के पास से कुल कुल 1 लाख 5 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी युवक कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है। उसकी बाइक में भी उपाध्यक्ष ब्लाक युवक कांग्रेस लिखा हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजेश सोरी नकली नोटों को ओडिशा से लाकर छत्तीसगढ़ के बाजारों में खपाने की योजना बना रहा था। उसे फरसगांव थाना क्षेत्र के पासंगी पुल के समीप संदेहास्पद गतिविधियों के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के कुल 210 नकली नोट बरामद किए।

मामले की तह तक जाने में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकली नोटों के निर्माण और प्रसार के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि, आरोपी किसी बड़े नकली नोट निर्माण गिरोह का हिस्सा हो सकता है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story