Delhi Election 2025: पैसे बांटने के आरोप पर घिरी AAP, बीजेपी ने कराया मानहानि का केस दर्ज

BJP Leader Parvesh Sahib Singh registered case against AAP
X
भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह।
Delhi Election 2025: पैसे बांटने के आरोप को लेकर भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह ने आप के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। उन्होंने आप नेता उषा पर गंभीर आरोप लगाया है।

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। पश्चिम दिल्ली से पूर्व भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने आप के खिलाफ मानहानि की शिकायत दी है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस को औपचारिक शिकायत दी है कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और धन उगाही के लिए उनपर जानबूझकर आरोप लगाया गया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि आम आदमी पार्टी की सदस्य उषा और पार्टी के अन्य नेताओं ने साजिश के तहत उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है।

इंटरव्यू में आप नेता ने की छवि धूमिल करने की कोशिश

आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा पर लगातार आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा के नेता दिल्ली में पैसे बांट रहे हैं। इसके अलावा वो आप नेताओं को खरीदने की भी कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में ये विवाद तब शुरू हुआ, जब आम आदमी पार्टी की नेत्री उषा ने एक न्यूज चैनल में इंटरव्यू के दौरान कहा कि पश्चिम दिल्ली से पूर्व भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह उन्हें भाजपा में शामिल कराने के लिए पैसों की पेशकश की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश मेरे घर आए और उन्होंने मुझे पैसे देकर खरीदने की कोशिश की। क्या मेरी इतनी कीमत है कि भाजपा वाले मुझे खरीद सकें।

ये भी पढ़ें: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का तंज: देवेंद्र यादव बोले- जिस जनता ने भरोसा किया, केजरीवाल ने उन्हें धोखा दिया

भाजपा नेता ने आरोपों को किया खारिज

प्रवेश साहिब सिंह ने इन आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए मानहानि की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही इस बात को 'झूठा और मनगढ़ंत' बताया। उन्होंने कहा कि उषा ने ये आरोप पांच लाख की मांग को ठुकराए जाने के बाद लगाए हैं। उषा ने खुद उनसे पांच लाख रुपए की मांग की थी। मैंने उनकी ये मांग नहीं मानी और इसके बद उषा ने मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी।

सतेंद्र जैन ने बांसुरी स्वराज के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

बता दें कि इस मामले से पहले आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन भी भाजपा नेता बांसुरी स्वराज पर मानहानि का केस कर चुके हैं। उन्होंने भी एक टीवी इंटरव्यू का हवाला देते हुए कहा था कि बांसुरी ने उनकी छवि को धूमिल करने के लिए उनपर झूठे आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: बांसुरी स्वराज के खिलाफ कोर्ट पहुंचे AAP नेता, जानें क्यों सत्येंद्र जैन ने दर्ज कराई मानहानि की शिकायत?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story