Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-28 में अचानक एक इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान इस आग में बिल्डिंग के अंदर 4 लोग फंस गए थे। इन चारों को समय रहते गुरुग्राम पुलिस, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचा लिया और प्रशासन की कड़ी मेहनत और गंभीरता की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर एक बजे के आसपास सूचना मिली कि गुरुग्राम सेक्टर-28 के एक बिल्डिंग में आग लग गई है। साथ ही यह भी बताया गया कि कुछ लोग इस आग में अंदर ही फस गए हैं। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती धुएं के गुब्बार और आग की लपटों के बीच फंसे इन 4 लोगों को बचाना था।
इसके बाद पुलिस टीम, होमगार्ड के जवानों और फायर फाइटर्स ने बिना समय बिताए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान कड़ी मशक्कत बाद टीम इमारत के अंदर घुसी और 4 लोगों को सुरक्षित सफलतापूर्वक बाहर निकाला। इसके बाद दमकल विभाग के लोगों ने काफी संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया और ऐसा बताया जा रहा है कि इस आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की निगरानी खुद डीसीपी पूर्व द्वारा की गई थी। इस दौरान मौके पर हरियाणा हरियाणा स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स की टीम मौके पर मौजूद रही।









