दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने जहां एक तरफ दिल्ली का बजट पेश किया, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने पालम अग्निकांड को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जहां दिल्ली बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मंत्री आशीष सूद से इस्तीफा देने की मांग की।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पालम अग्निकांड में 9 लोग जिंदा जल गए। वो खुद को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन दिल्ली सरकार और फायर ब्रिगेड उन्हें बचा नहीं पाई। उन्होंने कहा कि सरकार एक रिपोर्ट लेकर आई है, जिसमें पीड़ित परिवार को ही उनकी मौत का दोषी बता दिया है।
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) March 24, 2026
आतिशी बोलीं- चुल्लू भर डूब जाना चाहिए
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि पालम अग्निकांड ने सरकार की नाकामिकयों को उजागर कर दिया है। पालम अग्निकांड के बाद आशीष सूद को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। उनके पास फायर ब्रिगेड है, जिसके पास सीढ़ी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह इतने बेशर्म है कि पीड़ित परिवार को दोषी ठहरा रहे हैं और हंसी मजाक के बीच खीर खा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली के लोगों से धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा कर रही है। रेखा गुप्ता सरकार ने पिछले एक लाख करोड़ का फर्जी बजट पेश किया था, लेकिन क्या सरकार एक लाख करोड़ के बजट से दमकल विभाग को एक सीढ़ी तक नहीं दे दसकी। उन्होंने कहा कि सदन ने कल उस पीड़ित परिवार को दोषी ठहराया है, सरकार को ऐसा करते जरा भी शर्म नहीं आई है।
रेखा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
पालम अग्निकांड को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप नेताओं ने इस घटना के लिए जिम्मेदार हर शख्स के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो सके।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के बजट में किस सेक्टर को क्या-क्या मिला? यहां जानिये सभी अपडेट्स









