Logo
Delhi Budget 2026 Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज विधानसभा में दूसरा वार्षिक बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे तमाम सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की गई हैं। विस्तृत जानकारी के लिए यहां पढ़ें बजट से जुड़े जरूरी तमाम अपडेट्स...

Delhi Budget 2026 Live Update:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज 24 मार्च मंगलवार को दूसरा वार्षिक बजट पेश किया है। रेखा गुप्ता सरकार ने इस बार दिल्ली के लिए करीब 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इस बार बजट में दिल्ली सरकार ने बिजली-पानी, यमुना सफाई, सड़कों और शिक्षा, चिकित्सा, अनधिकृत कॉलोनियों, गांवों के लिए ऐलान किए हैं। इसके अलावा सरकार ने दिल्ली के किन्नरों को भी आयुष्मान योजना में कनेक्ट करने ऐलान किया है। बता दें कि कल यानी 25 मार्च को बजट पर चर्चा की जाएगी।  

सीएम रेखा गुप्ता ने बाते दिन विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करते वक्त विकसित दिल्ली ‘विकसित दिल्ली, ग्रीन दिल्ली’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा था कि इस बार का बजट राजधानी के करीब 3 करोड़ लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और दिल्ली के विकास को और भी ज्यादा गति देने वाला साबित होगा। 

बजट में क्या ऐलान किए गए ?

  • बजट पेश करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पर्यावरण विभाग का बजट 505 करोड़ से बढ़कर 835 करोड़ कर दिया गया है। 130 करोड़ का फंड वन क्षेत्र विकसित करने के लिए दिया जाएगा।  
  • दिल्ली में वेलकम गेट बनाए जाएंगे। दिल्ली का सदन नहीं है, इसलिए दिल्ली का सदन बनेगा, जहां बाहर के अतिथि आकर रुकेंगे।  
  • सीएम ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं और बाहर से आने वाले लोगों के लिए पब्लिक टॉयलेट एक बड़ी समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली में एक हजार पब्लिक टॉयलेट बनाए जाएंगे। 
  • सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए 48 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दिल्ली में सेमी कंडक्टर पॉलिसी लेकर आएंगे।

इमरजेंसी रिस्पॉन्स केंद्र और एक्स्ट्रा अदालत बनाने की घोषण

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जिला अदालतों में अतिरिक्त अदालत बनाई जाएंगी, जिसके लिए 230 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पिछले साल 6 फॉरेंसिक लैब खोली गई थी। इस साल नई फॉरेंसिक लैब बनाई जाएगी।

इसके साथ ही केंद्र सरकार की मदद से नरेला में जेल बनाई जाएगी। दिल्ली सरकार द्वारा इमरजेंसी रिस्पॉन्स केंद्र बनाया जाएगा, जिससे आपदा प्रबंधन का काम होगा। इसके लिए दस करोड़ का प्रावधान किया गया है।  

EV पॉलिसी के लिए 200 करोड़ रुपये का फंड

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि  दिल्ली की ईवी पॉलिसी के लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपये का फंड तय किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए EV पॉलिसी काफी अहम है। 5 नए ऑटोमैटिक टेस्टिंग केंद्र खोलने का भी ऐलान किया गया है, जिसके लिए  50 करोड़ का फंड रखा गया है। 

परिवहन विभाग के लिए 8374 करोड़ का बजट प्रस्तावित 

सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि इस बार मेट्रो के लिए 2885 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। दिल्ली में नमो भारत ट्रेन नेटवर्क बढ़ाने के लिए 568 करोड़ का बजट रखा है। सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि राजधानी में परिवहन विभाग के लिए 8374 करोड़ का बजट रखा है। हर महीने बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। दिल्ली में अगले साल मार्च तक 5800 इलेक्टिक बस होंगी, जिनकी संख्या बढ़कर 7500 हो जाएगी।

गिग वर्कर्स के लिए रेस्ट रूम बनेंगे

सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि दिल्ली में 10 नई गौशाला बनाई जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली में गिग वर्कर्स के लिए अटल कैंटीन के साथ जोड़कर रेस्ट रूम बनाएं जाएंगे। गिग वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा, इसके अलावा ट्रांसजेंडर और ऑटो वेलफेयर बोर्ड भी बनाए जाएंगे। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में हर साल ढाई करोड़ सेनेट्री नैपकिन बांटने का ऐलान किया है। दिल्ली में 1000 लड़कियों को ई-ऑटो का परमिट और 100 परमिट किन्नरों को दिए जाएंगे।

दिल्ली में 50 हजार CCTV कैमरे लगेंगे

महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली में डार्क स्पॉट पर नई लाइट लगाई जाएंगी, जिसके लिए 50 करोड़ का फंड रखा गया है। इसके अलावा 50 हजार नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का ऐलान किया गया है, जिसके लिए सरकार ने 225 करोड़ का फंड रखा है।  

आंगनवबाड़ी के लिए 33 करोड़ का फंड

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में ज्यादातर आंगनवबाड़ी किराये की बिल्डिंग में संचालित की जा रही हैं, इन्हें बेहतर बनाने के लिए सरकार ने 33 करोड़ का फंड रखा है। इसके अलावा पालना केंद्र भी बनाए जा रहे हैं।   

महिलाओं के लिए रानी हाट बनेगा

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि राजधानी में हुनरमंद महिलाओं के लिए महिला हाट खोलने जा रहे हैं, जिसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसका नाम रानी हाट होगा। लाडली योजना में कोई जवाबदेही नहीं थी। इसकी जगह सरकार पारदर्शिता के साथ दिल्ली लखपति बिटिया योजना लाई है। बच्ची के जन्म होने से ग्रेजुएशन तक उसके बैंक खाते में रुपये डाले जाएंगे। उसे 1.20 लाख रुपये अंत में मिलेंगे।  

मुफ्त सिलेंडर के लिए 260 करोड़ प्रस्तावित

रेखा गुप्ता ने कहा कि मुफ्त सिलेंडर के लिए 260 करोड़ का फंड रखा गया है। दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त बस सफर के लिए 450 करोड़ रुपये रखे हैं, लेकिन इसमें भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 7406 करोड़ का बजट रखा गया है।

महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये देने का वादा किया था। इसमें 5100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह योजना लगातार चलने वाली है। इस लाभ की अधिकारी बहनों को पता करने के लिए जांच कमेटी बनाई है। उस पर काम हो रहा है। जल्द सरकार पोर्टल खोलेगी जिसमे बहने आवेदन कर सकेंगी। 

सरकार बुजुर्गों के लिए वय आनंद योजना लाएगी। इस बार संस्थाओं को रिक्रिएशन एक्टिविटी के लिए 25 करोड़ देंगे। दिल्ली में स्किल डेवलपमेंट के लिए ITI को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएंगे, ताकि स्टार्टअप पॉलिसी से वो नौकरी देने वाला बने। झुग्गी बस्तियों के लिए और अटल कैंटीन के लिए 634 करोड़ का फंड रखा है। झुग्गियों को मकान देने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।

दिल्ली में नए सैनिक स्कूल बनाने और छात्रों को लैपटॉप देने का ऐलान

दिल्ली में नए सैनिक स्कूल बनाएंगे, इसके अलावा केंद्र सरकार से 10 केंद्रीय विद्यालय की मांग करेंगे। दिल्ली में प्राइवेट प्ले स्कूल है, इसके लिए पॉलिसी लेकर आएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अब बेटियों को 9vi की एक साइकिल का उपहार मिलेगा। 9वीं क्लास में पढ़ने वाली सभी बच्चियों को सरकार मुफ्त साइकिल देगी। 10वी कक्षा में मेरिट में आने वाले में छात्रों के लिए लैपटॉप दिया जाएगा। इसके लिए बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।  

7