Eid special don't miss: ईद पर खाने से लेकर घूमने तक ये पांच चीजें मिस न करें, वरना पछताएंगे

Eid special dont miss in Delhi
X
ईद सेलिब्रेशन के दौरान ये पांच चीजें मिस न करें।
आज जहां नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है, वहीं कल ईद उल-फितर मनाया जाएगा। यहां जानिये दिल्ली में ईद सेलिब्रेट करते समय किन चीजों को मिस नहीं करना चाहिए।

Eid special don't miss: देश की राजधानी दिल्ली में हर धर्म और संप्रदाय के लोग रहते हैं। ऐसे में यहां हर त्योहारों की खास रौनक देखने को मिलती है। आज नवरात्रि उत्सव की शुरुआत हो चुकी है, वहीं कल यानी 31 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। नवरात्रि को लेकर दिल्ली के प्राचीन मंदिरों के बारे में आपको पहले ही बता चुके हैं, आज आपको दिल्ली में ईद को सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। सबसे पहले बताते हैं कि ईद पर घूमने के लिए कौन सी पांच जगह बेस्ट हैं।

दिल्ली में ईद पर घूमने के लिए पांच बेस्ट जगह

रमजान के माह में पुरानी दिल्ली का माहौल अलग ही नजर आता है। यहां आप ईद के जश्न में डूब जाएंगे। जामा मस्जिद, चांदनी चौक और दिल्ली हाट जैसी जगहों पर आपको ईद स्पेशल व्यंजनों से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक कई गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। अगर आप आध्यात्मिक जगहों पर जाना चाहते हैं, तो हजरत निजामुद्दीन दरगाह और जामा मस्जिद जाना चाहिए। वहीं, शाम को परिवार के साथ इंडिया गेट जैसी जगहों पर भी विजिट कर सकते हैं।

ईद पर हाथों में खूब जचेंगे ये गोल टिक्की मेहंदी के 6 डिजाइन, देखें Photos

अब आगे जानिये ईद स्पेशल रेस्टोरेंट्स के बारे में...

दिल्ली में ईद स्पेशल रेस्टोरेंट दिल्ली में नॉन वेज व्यंजनों के ढेरों फेमस रेस्टोरेंट हैं। ऐसे में 5 बेस्ट रेस्टोरेंट की सूची बनाना मुश्किल है। हालांकि कुछ इलाके हैं, जहां ईद पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती हैं। अगर आप ईद पर स्वादिष्ट नॉन व्यंजन का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपको चांदनी चौक की विजिट करनी चाहिए। इसके अलावा जामा मस्जिद, दरियागंज और शाहीन बाग में भी नॉन वेज रेस्टोरेंट्स की लंबी श्रृंखला है। किस एरिया में कौन सा रेस्टोरेंट बेस्ट है, यहां क्लिक कर जानिये...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story