A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Museums in Delhi: अगर आप अपने वीकेंड पर घर में रहकर बोर हो गए हैं, तो दिल्ली के इन फेमस म्यूजियम में घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये म्यूजियम इतने ज्यादा खास है कि यहां जाने से आपको कुछ चीजों के इतिहास के बारे में पता चल जाएगा। साथ ही, कुछ चीजों की जानकारी बढ़ेगी। कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जिन्हें ऐसे म्यूजियम में जाना बेहद पसंद होता है, तो आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली के इन फेमस म्यूजियम के बारे में।
नेशनल रेल म्यूजियम बेहद खूबसूरत
नेशनल रेल म्यूजियम बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। ये नई दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में स्थित है। इसका नियर मेट्रो स्टेशन खान मार्केट है। नेशनल रेल म्यूजियम मंगलवार से रविवार तक 10 से 5 बजे तक खुला रहता है। इस बीच आप यहां पर किसी भी समय आ सकते हैं। यहां बच्चों की टिकट 10 से 20 रुपये और बड़ों के लिए टिकट 50 से 100 रुपये है। रेल म्यूजियम में जाकर आप रेलवे का इतिहास और कुछ विशेष ट्रेनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
नेहरू तारामंडल परफेक्ट प्लेस
बच्चों के घूमने के लिए नेहरू तारामंडल परफेक्ट प्लेस हो सकता है। यहां जाकर आप ब्रह्मांड, सितारों, तारों और खगोलीय घटनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां जाकर आप कई विषय से जुड़ी जिज्ञासा को शांत करा सकते हैं। नेहरू तारामंडल तीन मूर्ति भवन के पास है। यहां आने के लिए आप लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन या उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन जा सकते हैं। ये सुबह 9 बजे से 5:30 बजे तक खुला रहता है, लेकिन सोमवार को बंद रहता है। यहां पर छात्रों के लिए प्रवेश शुल्क 50 है और बड़ों के लिए 100 रुपये है।
ये भी पढ़ें:- Pre-Wedding Shoot बन जाएगा यादगार, दिल्ली की इन जगहों पर जाकर कराएं फोटोशूट
नेशनल म्यूजियम में आधुनिक कला कृतियां
नेशनल म्यूजियम भारत के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है। इस म्यूजियम को 1949 में स्थापित किया गया था, यहां आपको भारत के पुराने इतिहास और युग से लेकर आधुनिक कला कृतियों देखने को मिलेंगी। यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन आता है। इस म्यूजियम का नियर मेट्रो स्टेशन जनपथ है। यहां से फिर मौलाना आजाद मार्ग के चौराहे तक जाएं, वहीं पर ये नेशनल म्यूजियम स्थित है। यह म्यूजियम मंगलवार से रविवार सुबह 10 बजे से 6 बजे तक खुला रहता है। यह सोमवार को बंद रहता है।
शंकर इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम में अलग-अलग देश की गुड़िया
दिल्ली के फेमस म्यूजियम में से एक शंकर इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम नई दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर नेहरू हाउस की पहली मंजिल पर है। यहां से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन आईटीओ (ITO)है। डॉल म्यूजियम सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। यह सोमवार को बंद रहता है। इस संग्रहालय में एंट्री फीस 15 रुपये है। यहां आकर आप अलग-अलग देश की गुड़िया देख सकते हैं। इसलिए वीकेंड पर घर से निकलें और इन म्यूजियम में घूम कर आएं।
