Yuge Yugeen Bharat Metro Station: 'युगे युगीन भारत' अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का निर्माण काम के चलते GRG सर्कल और PM सर्कल के बीच पंडित पंत मार्ग 23 फरवरी सोमवार से बंद हो जाएगा। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि 12 महीनों तक इस सड़क पर लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। जो लोग दिल्ली के लुटियंस जोन (सेंट्रल दिल्ली) से होकर गुजरते हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है।
- ISBT, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को कहा गया है कि वे यातायात पाबंदियों को देखते हुए एक्स्ट्रा समय निकालकर अपने सफर का प्लान करें।
- गोल डाक खाने से PP मार्ग की ओर से आने वाले पंडित पंत मार्ग के बजाय डॉक्टर बिशंबर दास मार्ग से होकर गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (GRG रोड) जाएं और फिर चर्च लेन का इस्तेमाल करके चर्च रोड की ओर बढ़ें।
- चर्च रोड से आने वालों को सलाह: गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग की ओर जाने के लिए चर्च लेन का इस्तेमाल करें।
- एरिया में भीड़ को कम करने के लिए पुलिस ने संसद मार्ग, पटेल चौक गोल चक्कर, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बिशंबर दास रोड, गुरुद्वारा रकाब गंज रोड और महादेव रोड जैसे दूसरे रास्तों को अपनाने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली की 13 यूनिवर्सिटी फर्जी
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के नरेला में जूता फैक्ट्री मालिक की चाकू मारकर हत्या
यह भी पढ़ें:- ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा
यह भी पढ़ें:- सट्टा किंग ने टी20 वर्ल्ड कप को देख सजाई पिच
यह भी पढ़ें:- एमसीडी से पुराना जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे निकालें
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे प्रभावित एरिया से बचें, और सुरक्षित और आसान यात्रा के लिए पुलिस ने लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे मेट्रो या बसों का का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।