Delhi Weather Update: दिल्ली में एक बार फिर से ठंडी हवाए और बारिश की वजह से गर्मी राहत मिलने की संभावना है, यहां पढ़ें IMD का ताजा अपडेट...

Delhi Weather Update:  दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कुछ दिनों तक आंधी और बारिश की वजह से दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। लेकिन एक बार फिर से राजधानी में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं आज 22 मार्च रविवार को IMD ने दिनभर  घने बादल छाए रहेंगे और हल्की धूप के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, कल 23 मार्च सोमवार को एक बार फिर से राजधानी में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम का यह बदलाव पूरे दिल्ली-NCR क्षेत्र में देखने को मिलेगा। IMD का कहना है कि 22 और 23 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी वजह से मौसम ठंडा रहेगा।  

बताया जा रहा है कि आज दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके अलावा आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।  

24 से 27 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम ?

IMD के मुताबिक, 24 से 27 मार्च के बीच तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, लेकिन बीच-बीच में बादल और हवाओं की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा 25 और 26 मार्च को तापमान 31-32 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम में बदलाव होने के कारण राजधानी की हवा की क्वालिटी में हल्का सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) का कहना है कि दिल्ली का AQI मध्यम श्रेणी में बना हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।