Delhi Water Crisis: दिल्ली के 50 इलाकों में 2 दिन पानी की किल्लत रहेगी। जलबोर्ड ने इसे लेकर सूचना दी है, वहीं आमजन को पानी स्टोर करने की सलाह दी है।

Delhi Water Crisis: दिल्लीवासियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के करीब 50 इलाकों में आने वाले 2 दिन तक पानी की किल्लत रहेगी। ऐसे में लोगों को 2 दिन तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली जलबोर्ड की तरफ से प्रभावित इलाकों में 48 घंटे का पेयजल संकट का अलर्ट जारी किया है।   

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (Dwarka WTP) पर भाग्य विहार एरिया में नई बिछाई गई 1500 एमएम डायमीटर की ट्विन रॉ वॉटर लाइन को मौजूदा 1500 एमएम ट्विन रॉ वॉटर मेन लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इंटरकनेक्शन के काम की वजह से प्रभावित इलाकों में  25 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से 27 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे तक पानी की सप्लाई 48 घंटे तक बाधित रहेगी।  

कौन से इलाकों में नहीं आएगा पानी

  • द्वारका सब सिटी
  •  महावीर एंक्लेव
  • विजय एंक्लेव
  • उत्तम नगर समूह कॉलोनियां
  • पोचनपुर
  • भरथल
  • अंबराही गांव
  • मधु विहार
  • सागपुर
  • बिंदापुर
  • सेवक पार्क
  • भारत विहार
  • कैलाश पुरी
  • दुर्गा पार्क
  • सीता पुरी
  • राजा पुरी
  • मधु विहार
  • सागपुर
  • जीवन पार्क
  • इंद्र पार्क
  • मंगलापुरी
  • राज नगर फेज-1 एवं ॥
  •  बगडोला गांव
  • बिजवासन
  • धुलसिटस
  • मिलाप नगर
  • चाणक्य प्लेस
  • अर्जुन पार्क
  • लक्ष्मी विहार
  • बजरंग एंक्लेव
  • मकसूदाबाद
  • नया बाजार
  • विजय पार्क
  • साई बाबा एंक्लेव
  • नांगली सकरावती गांव & एक्सटेंशन
  • राणा जी एंक्लेव
  • श्याम विहार समूह कॉलोनियां
  • रोशनपुरा समूह कॉलोनियां
  • दीनपुर गांव
  • मटियाला
  • पालम
  • विश्वास पार्क
  • साध नगर भाग-1 एवं ॥
  • नन्हे पार्क बामनोली गांव
  • शाहबाद मोहम्मदपुर गांव
  • कापसहेड़ा गांव
  • आईजीआई एयरपोर्ट
  • आईआईसीसी (यशोभूमि)
  • नजफगढ़ टाउन एवं आसपास के क्षेत्र

यह भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाश गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- दिल्ली मेट्रो में दो युवकों ने शख्स को बुरी तरह पीटा
यह भी पढ़ें:- ममता बनर्जी के गढ़ में पहुंची सीएम रेखा गुप्ता
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का हुआ आयोजन
यह भी पढ़ें:- नोएडा के कारोबारी से 68 लाख की ठगी

हेल्पलाइन नंबर जारी

जल बोर्ड ने लोगों से  अनुरोध करते हुए कहा है कि वे जरूरतों के अनुसार पानी को स्टोर करके रख लें। जलबोर्ड ने लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। पेयजल संकट के दौरान विभाग ने पानी के टैंकर मंगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।  

  • केंद्रीय नियंत्रण कक्ष : 011-23538495, 1916
  • वॉटर इमरजेंसी नंबर - डी ब्लॉक जनकपुरी : 011-28521123
  • वॉटर इमरजेंसी नंबर - द्वारका सब सिटी : 011-25634274
  • वॉटर इमरजेंसी नंबर - नजफगढ़ : 8527995818, 18001217744
  • वॉटर इमरजेंसी नंबर - पश्चिम विहार : 011-25281197
  • वॉटर इमरजेंसी नंबर - पश्चिम विहार : 1916
     

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।