haribhoomi hindi news
Delhi Vidhan Sabha Speaker Z- Security: दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को Z- की सुरक्षा दी गई है। पिछले दिनों लगातार मिल रही बम धमकियों के बाद यह फैसला लिया गया है।

Delhi Vidhan Sabha Speaker Z- Security: दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को आज 16 अप्रैल गुरुवार  Z- की सुरक्षा दे दी गई है। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को जानलेवा ईमेल और बम की धमकियां मिली थी, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

पिछले कुछ हफ्तों में  विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली विधानसभा सचिवालय को आरडीएक्स (RDX) और सायनाइड गैस हमले की धमकी दी गई थी, जिसमें 15 धमाकों और विधानसभा को उड़ाने की चेतावनी दी गई है।

ऐसे में स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। ताकि किसी अप्रिय घटना पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक    

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा, अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता और कुछ ही दिन पहले एक कार VIP गेट तोड़कर अंदर घुसने जैसी लगातार हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। इन घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने Z प्लस सिक्योरिटी देने का फैसला किया है। 

दिल्ली पुलिस को लिखा लेटर

दिल्ली विधानसभा के आधिकारिक ईमेल और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की ईमेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। लगातार मिल रही इन धमकियों को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त सतीश गोलचा को लेटर लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप, और जांच की मांग उठाई है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को डराने और दहशत फैलाने की एक सोची-समझी साजिश है। बताते चलें कि बीते दिनों भी   बड़ी सुरक्षा चूक देखने को मिली, जिसमें एक कार गेट को तोड़ते हुए विधानसभा परिसर में घुस गई थी, जिसकी वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।  

7