Delhi Police: दिल्ली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 39 थानों में नए SHO की तैनाती को लेकर आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि आदेश में 3 मेट्रो पुलिस स्टेशन हैं। लिस्ट में 10 ऐसे SHO हैं, जिनका थाना बदला गया है। लिस्ट में ज्यादातर वो इंस्पेक्टर हैं, जिन्हें तीसरी बार पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी मिलेगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसमें उन अनुभवी इंस्पेक्टरों का चुनाव किया गया है, जो असल में थाने की जिम्मेदारी संभाल सकें। ऐसे में 10 इंस्पेक्टर को दूसरी बार SHO बनाया गया है। कुछ ऐसे इंस्पेक्टर फिर से SHO बने हैं, जो पहले भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा सके। ऐसा भी कहा जा रहा है कि जल्द ही इंस्पेक्टरों की एक और लिस्ट जारी की जाएगी।
किसे कहां दी गई जिम्मेदारी
- महाबीर सिंह को बाराखंबा रोड से कीर्ति नगर थाने में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- अरुण कुमार को मधु विहार से शाहदरा थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- अजय कुमार को प्रगति मैदान मेट्रो से बाबा हरिदास नगर थाना दिया गया है।
- मुकेश राणा को कृष्णा नगर से मौर्या एन्क्लेव थाने में की जिम्मेदारी दी गई है।
- रजनीकांत शर्मा को नॉर्थ एवेन्यू से न्यू अशोक नगर थाने की जिम्मेदारी दी गई।
- घनश्याम किशोर को आईपी एस्टेट से विकासपुरी थाने में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सत्यवान लठवाल को गीता कॉलोनी से भजनपुरा थाना दिया गया है।
- अनीश शर्मा को मंडावली से सीआर पार्क में का पद दिया गया है।
- राजेश कुमार को लोधी कॉलोनी से आदर्श नगर थाने में जिम्मेदारी दी गई
- वींद्र कुमार को आरके पुरम से लोधी कॉलोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
अनुभवी अधिकारियों को थानों की जिम्मेदारी
लंबे वक्त से स्पेशल सेल में काम कर रहे, शिव कुमार को ईस्ट दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया तो अनुपम भूषण को सुल्तानपुरी का SHO बनाया गया है। शिव कुमार जहां तिलक नगर तो वहीं अनुपम नंद नगरी के SHO रह चुके हैं। सरिता विहार के SHO बनाए गए युद्धवीर सिंह भी शाहदरा थाने की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लिस्ट में कुछ और नाम हैं, जो पहले थाना संभाल चुके हैं। बहरहाल, सुबोध कुमार को प्रीत विहार, उगेश यादव को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, राजबीर सिंह को घिटोरनी मेट्रो, रवि प्रकाश मीणा को रिठाला मेट्रो थाने की जिम्मेजारी संभालेंगे।
नए SHO को तैनात किया
जयप्रकाश मीणा खजूरी खास, पूरण चंद्र यादव चाणक्यपुरी, अनिल कुमार मलिक ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, प्रेम कुमार सिंह गीता कॉलोनी, सुबे सिंह बाराखंबा रोड, यशपाल सिंह आरके पुरम, सुनील कुमार द्वारका नॉर्थ, अनिल यादव पश्चिम विहार, राकेश राणा भलस्वा डेरी, सुनील बामनिया मोती नगर, उमेद शर्मा तुगलक रोड,
इंद्रजीत पार्लियामेंट स्ट्रीट, प्रहलाद यादव मैदानगढ़ी, राजेश विजयवर्गीय मधु विहार, नरेश कुमार आईपी एस्टेट, विजेंद्र राणा कृष्णा नगर, आशुतोष कुमार बाड़ा हिंदू राव, रमेश कुमार नॉर्थ एवेन्यू, अनिल कुमार मंडावली, दीपक कुमार दरियागंज, महावीर प्रसाद सैनी प्रगति मैदान मेट्रो थाने के SHO बनाए गए हैं।










