haribhoomi hindi news
Ambedkar Jayanti 2026: दिल्ली में आज अंबेडकर जयंती के अवसर शोभा यात्रा निकाली जाएंगी, जिसकी वजह से कई रूटों पर भारी जाम रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। 

Ambedkar Jayanti 2026: दिल्ली में आज 14 अप्रैल मंगलवार को अंबेडकर जयंती के अवसर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। ऐसे में राजधानी के कई रूटों पर आज ट्रैफिक की समस्या देखने को मिल सकती है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें आम लोगों से ट्रैफिक पुलिस ने निर्देशों का पालन करने की अपील की है, इसके साथ ही लोगों से यह भी कहा गया है कि प्लानिंग करके ही यात्रा पर जाना चाहिए। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत जुलूस के चलते JLN मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड और कुतुब रोड जैसे अहम मार्गों पर यातायात दबाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा रानी झांसी मार्ग, ईस्ट पार्क रोड और डीबीजी रोड पर भी रूट डायवर्जन और स्लो ट्रैफिक जैसे हालात देखने को मिल सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से प्रभावित मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।  

पार्किंग के लिए व्यवस्था

पार्किंग के लिए कहा गया है कि शोभा यात्रा के दौरान केवल तय जगह यानी माता सुंदरी कॉलेज में ही गाड़ियों को पार्क करने की परमिशन होगी, जिसके चलते सड़क पर ट्रैफिक की स्थिति न बन सके। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गलत तरीके से पार्क की गई गाड़ियों को तुरंत हटा दिया जाएगा, ताकि यातायात सुचारु तौर पर चल सके।

अपडेट चेक करने की सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक कर लें। इसके अलावा पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन जरूर करना चाहिए, ताकि समय की बचत हो सके, और किसी तरह की असुविधा से भी बचा जा सके। 

7