Logo
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हाईटेक 'डीपी-दृष्टि' वाहन लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य राजधानी में बढ़ रहे क्राइम पर रोक लगाना है।

Delhi Police: दिल्ली के शाहदरा इलाके में पुलिस प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की दिशा में फैसला लिया गया है। दरअसल शाहदरा डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने DCP की अगुवाई में डीपी-दृष्टि नाम से एक हाईटेक फेस रिकग्निशन सिस्टम वाहन को लॉन्च कर दिया है। इस वाहन को लॉन्च करने का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले एरिया में क्राइम पर तेजी से नियंत्रण करना है, वहीं आमजन की सुरक्षा को बढ़ावा देना है। पुलिस का कहना है कि राजधानी को अपराध मुक्त करने के मकसद से इस वाहन को लॉन्च किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, डीपी-दृष्टि एक मोबाइल सर्विलांस वाहन है, जिसमें अत्याधुनिक कैमरे और फेस पहचान तकनीक लगाई गई है। यह गाड़ी बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर चलते हुए लोगों के चेहरों को स्कैन करता है। उन्हें पुलिस के अपराधियों के डेटाबेस से तुरंत मिलाता है। अगर किसी संदिग्ध या पहले से अपराध में शामिल व्यक्ति की पहचान होने पर सिस्टम तुरंत पुलिस टीम को अलर्ट भेज देता है, जिससे मौके पर ही कार्रवाई संभव हो जाती है।

कैसे करेगा काम ?

पुलिस का कहना है कि यह वाहन खासतौर से गांधी नगर, कृष्णा नगर, शाहदरा और मंडोली रोड जैसे व्यस्त इलाकों के लिए तैयार किया गया है। जहां पर आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर पहचान से बचकर भाग निकलते हैं। नई तकनीक भीड़ में मौजूद हर चेहरे को अलग-अलग पहचानने में सक्षम है, जो कुछ सेकंड में संदिग्ध की पूरी जानकारी सामने आ जाती है।  

पुलिस के मुताबिक डीपी-दृष्टि सिर्फ एक निगरानी गाड़ी नहीं है, बल्कि एक मोबाइल इंटेलिजेंस हब है, जो क्राइम होने से पहले रोकथाम में सहायता करेगा। इसमें खासतौर से रियल-टाइम फेस मैचिंग, हाई-क्वालिटी इमेज कैप्चर, डायनामिक ह्यूमन ट्रैकिंग और किसी भी संवेदनशील इलाके में तुरंत तैनाती शामिल है। इस तकनीक से बाजारों में जीरो ब्लाइंड स्पॉट का माहौल बनेगा। वहीं क्रिमिनल के लिए भीड़ में छिपना भी आसान हो जाएगा। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487