haribhoomi hindi news
Hanuman Jayanti 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हनुमान जयंती के मौके पर एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के तहत पुलिस ने लोगों को प्रभावित रूटों से बचने की सलाह दी है।

Hanuman Jayanti 2026: दिल्ली में कल 2 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर बड़े स्तर पर आयोजन किए जाएंगे, और शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए  दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, 'मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर' के आसपास 1 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक और 2 अप्रैल को पूरे दिन ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ऐसे में कई प्रमुख सड़कों पर यातायात स्लो हो सकता है, और डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं।  

एडवाइजरी के तहत  रिंग रोड (शांति वन से ISBT कश्मीरी गेट), श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग और बुलेवार्ड रोड जैसे प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगी। इन रास्तों पर गाड़ियों के आवागमन को जरूरत के अनुसार रोका या टर्न किया जा सकता है। 

कहां से शुरू होगी शोभायात्रा ?

दिल्ली पुलिस की कड़ी निगरानी में शोभायात्रा तय समय सीमा के भीतर आयोजित की जाएगी। यात्रा की शुरुआत जहांगीरपुरी में डीडीए फ्लैट्स के सामने स्थित दिल्ली जल बोर्ड से हो जाएगी। इसके बाद यह जुलूस टी-पॉइंट, पुलिस स्टेशन महिंद्रा पार्क, डीडीए ए-ब्लॉक डिवाइडिंग रोड (एमएलए रोड), महिंद्रा पार्क, बृजवासी स्वीट्स, रसीला पेंट्स, मंगल बाजार चौक, एच-2 ब्लॉक स्थित अग्रवाल स्वीट्स, G और H ब्लॉक की 1500 वाली गली, धोबी घाट, शाह आलम बांध रोड गोल चक्कर और साईं मंदिर से होते हुए आदर्श नगर पर जाकर खत्म होगा। ऐसे में पुलिस ने सभी  श्रद्धालुओं को इस निर्धारित मार्ग का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है। 

कहां-कहां होंगे डायवर्जन ?

  • रेल छत्ता चौक
  • सुभाष कट
  • GPO चौक
  • केला घाट
  • आयरन ब्रिज
  • बुलेवार्ड रोड-लोथियन रोड टी-पॉइंट
  • मंकी ब्रिज (रिंग रोड) जैसे स्थानों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है। 

ट्रैफिक पुलिस ने की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा पर जाने से पहले अपना रूट प्लान जरूर कर लें। खासकर जो लोग ISBT कश्मीरी गेट और ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना चाहते हैं, उन्हें पुलिस ने समय से पहले निकलने की सलाह दी है। लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे मेट्रो और बसों का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है, ताकि ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।

अपटेड के लिए वेबसाइट जारी

इसके अलावा  रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विजिट कर सकते हैं। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर 1095 या 011-25844444 हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है। 

7