haribhoomi hindi news
दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह की ईमेल पर दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर मेल मिली, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी कथित रूप से खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दी है।

दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित मेयर कार्यालय में आज हड़कंप मच गया। दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल भेजकर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मेल पाते ही पूरे सिविक सेंटर में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और डॉग स्कवायड के साथ ही बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा। सर्च अभियान जारी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह की ईमेल पर दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर मेल मिली थी। इस मेल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी कथित रूप से खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दी है। 

मेयर कार्यालय से जब यह सूचना पुलिस कंट्रोम रूप के पास पहुंची तो अलर्ट जारी कर दिया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम, स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता के साथ ही डॉग स्कवायड भी मौके पर पहुंच गया। पूरे सिविक सेंटर में सर्च अभियान चल रहा है। अभी तक परिसर के भीतर संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिला है। हालांकि पुलिस को प्रथम दृष्टया यह भी फर्जी बम थ्रेट का मामला लग रहा है, लेकिन सर्च अभियान पूरा होने के बाद मेल भेजने वाले की लोकेशन और पहचान ट्रेस की जाएगी। 

राजा इकबाल सिंह को मिली कई बार धमकियां
बता दें कि मेयर राजा इकबाल सिंह को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। कुछ साल पहले जहांगीरपुरी मस्जिद विध्वंस विवाद के बाद से उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। अब उनके कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, लिहाजा पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

7