Delhi FIR on Blinkit: दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ग्रोसरी और क्विक‑कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्लेटफॉर्म पर बटनदार चाकू बेचे गए थे, जिनका इस्तेमाल दिल्ली के ख्याला में 2 अलग-अलग हत्या के केस में किया गया था। इस मामले में पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उन्होंने पूछताछ में बताया कि हत्या में इस्तेमाल चाकू Blinkit से खरीदे गए थे।
पुष्टि करने के लिए पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर प्लेटफॉर्म से ऐसा ही बटनदार चाकू ऑर्डर करके खरीदा था। पुलिस का कहना है कि इस तरह का बटनदार चाकू बेचना कानूनन अपराध है, जिसे देखते हुए Blinkit के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस ने राजधानी में कई Blinkit स्टोर्स पर छापेमारी करके 55 से ज्यादा बटनदार चाकू बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आसानी से मिल जाने से अपराध बढ़ने का खतरा रहता है, इसलिए यह कार्रवाई की गई थी।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के नंद नगरी में खूनी वारदात, नाबालिग बेटे के सामने पिता की गोली मारकर हत्या
यह भी पढ़ें:- तुर्कमान गेट हिंसा मामले में 12 आरोपियों को कोर्ट से मिली राहत
यह भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- जेवर एयरपोर्ट के पास बसेंगे कई नए सेक्टर
यह भी पढ़ें:- दिल्ली की जर्जर सड़कों का 802 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प
पुलिस करेगी जांच
पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जल्द ही इस मामले में Blinkit को औपचारिक नोटिस भेजा जाएगा। जांच में यह भी शामिल होना चाहिए कि आखिर कैसे इस तरह के प्रतिबंधित चाकू प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हुए, वहीं इनकी डिलीवरी बिना किसी चेतावनी के ग्राहकों तक कैसे पहुंच रही थी, पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।