Logo
Delhi Drug Smuggling Case: दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Delhi Drug Smuggling Case: दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 1  किलोग्राम से ज्यादा  हेरोइन मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ रुपये की कीमत बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर के भारी मात्रा में ड्रग खेप लाई जा रही है। क्राइम ब्रांच के DCP आदित्य गौतम ने बताया कि उन्हें 22 फरवरी को सूचित किया गया था कि संदिग्ध तस्कर फईम बेग आनंद विहार रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास हेरोइन की बड़ी खेप पहुंचाने वाला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और फईम बेग के साथी कयूम खान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 101 ग्राम और 601 ग्राम के 2 पैकेटों में हेरोइन बरामद की। 

NDPS अधिनियम के तहत केस 

पुलिस ने इस मामले में NDPS अधिनियम के तहत क्राइम ब्रांच थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में बेग ने बताया कि वह अपने साथी, जो उत्तर प्रदेश के बरेली में रहता है, उससे हेरोइन लेता था। जिसके बाद इसे दिल्ली-एनसीआर, शामली और सहारनपुर समेत कई जगहों पर सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने इस मामले में आगे की छापेमारी में 27 फरवरी को बरेली के फतेहगंज पूर्व से सप्लायर आमिर खान को गिरफ्तार किया गया।

आमिर की निशानदेही पर उसके परिवार के खेत से 301 ग्राम हेरोइन और भी जब्त की गई।  पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुल 1.002 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। DCP का कहना है कि आमिर खान पहले भी नशा तस्करी से जुड़े 3 मामलों में शामिल रह चुका है। उसे गिरोह की सप्लाई चेन की अहम कड़ी के तौर पर माना जाता है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के दूसरे सदस्यों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। 

5379487