haribhoomi hindi news
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर मुकेश उर्फ पुनीत को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गैंग के दूसरे सदस्यों की तलाशी कर रही है।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर मुकेश उर्फ पुनीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी सख्त महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत की है। इस गिरफ्तारी को नरेला और आसपास के इलाकों में बढ़ रहे अपराध पर कंट्रोल करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से पुलिस गैंगस्टर की तलाश में जुटी थी, जिसे पुलिस अब गिरफ्तार किया है। संभावना है कि गैंगस्टर से पूछताछ के बाद अन्य अपराधियों के बारे में भी पता लग जाएगा। 

पुलिस का कहना है कि खूफिया जानकारी और पुख्ता सबूतों के आधार पर गैंगस्टर को पकड़ने के लिए यह ऑपरेशन चलाया गया है। जिसके बाद सुनियोजित कार्रवाई करते हुए मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकेश के खिलाफ नरेला में दर्ज FIR के तहत MCOCA की धाराओं में केस पहले ही दर्ज किया जा चुका था। ऐसे में कानूनी जांच पूरी हो जाने के बाद गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया है।  

हरियाणा में भी दर्ज है केस

34 वर्षीय मुकेश उर्फ पुनीत ने साल 2012 में पहली बार अपराध की दुनिया में कदम रखा था, केवल कुछ ही सालों में उसने इलाके में लोगों के बीच अपना खौफ पैदा कर दिया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मुकेश के खिलाफ  हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, रंगदारी, अवैध हथियार, अपहरण और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर अपराधों के करीब 25 केस दर्ज हैं, दिल्ली के अलावा हरियाणा में भी कई मामलों में मुकेश के खिलाफ मामले दर्ज हैं। 

गोगी गैंग से संबंध

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुकेश अपने संगठित गिरोह का सरगना था, जिसमें  प्रदीप उर्फ गुरी, विकास उर्फ विक्की, विनोद उर्फ सोनू और परदीप उर्फ अनिल जैसे बदमाश उसके नेटवर्क में सक्रिय थे। वहीं मुकेश के कुख्यात गोगी गैंग से भी गहरा संबंध था, जिससे उसकी आपराधिक ताकत और भी ज्यादा बढ़ गई थी। गोगी गैंग रंगदारी, वसूली, हथियारबंद वारदात और गैंगवार जैसी वारदातों में शामिल है, फिलहाल पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ। 

7