Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के कब्जे से 3.38 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के साथ तस्करी के मामले में अन्य लोगों भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ करके उसके दूसरे साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला दिल्ली में केशोपुर सब्जी मंडी का बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 साल के जितेंद्र के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि केशोपुर सब्जी मंडी के पास एक तस्कर आने वाला है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई।
आरोपी को कैसे पकड़ा ?
पुलिस ने आरोपी को स्कूटी पर सवार होकर आते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस ने उसे रोक रास्ते में रोक लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी की स्कूटी से 3.38 ग्राम स्मैक (हेरोइन) को जब्त कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर ख्याला पुलिस स्टेशन में आरोपी जितेंद्र के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पहले भी नशे खिलाफ हुई कार्रवाई
बता दें कि 2 दिन पहले दिल्ली के मोती नगर में भी 30 साल का सार्थक त्यागी को करोड़ों रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सार्थक त्यागी के कब्जे से 1016 ग्राम गांजा, 1112 ग्राम चरस, 17 ग्राम MDMA, 1 ग्राम एक्स्टेसी टैबलेट और 4 ग्राम शरूम्स जब्त किया था।