Delhi New CM Prediction: सोशल मीडिया पर दिल्ली के नए सीएम को लेकर सर्वे; जानें किसके फॉलोअर्स ज्यादा, सर्च और टैग में कौन आगे?

Delhi New CM Social Media Trends, Delhi New CM race, Delhi New CM news in hindi
X
प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और आशीष सूद
दिल्ली में 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने की तैयारी में है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों को लेकर ऑनलाइन चर्चा तेज हो गई है।

Delhi New CM Social Media Trends: दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरे के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट की विश्लेषण के अनुसार, दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री पद के लिए प्रवेश वर्मा, दिल्ली विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद और जीतेंद्र महाजन बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। भाजपा के चुने हुए नए विधायक जल्द ही अपने नेता का चुनाव करेंगे और पार्टी नेतृत्व की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

सोशल मीडिया पर नए फॉलोअर्स में ये नेता सबसे आगे
सोशल मीडिया और ऑनलाइन चर्चा के विश्लेषण के आधार पर प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। दिल्ली चुनाव के दरमियां वे सोशल मीडिया पर सबसे तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 80,100 से ज्यादा और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लगभग 17,800 लोग फॉलो कर रहे हैं। वहीं, शालीमार बाग से विजयी विधायक रेखा गुप्ता ने एक्स पर 632 और इंस्टाग्राम पर 975 नए फॉलोअर्स जोड़े हैं।

सोशल मीडिया एनालिटिक्स फर्म सोशल ब्लेड के अनुसार, इस दौरान विजेंद्र गुप्ता ने 416, सतीश उपाध्याय ने 477 और आशीष सूद ने 420 नए फॉलोअर्स जोड़े हैं। हालांकि, जीतेंद्र महाजन की सोशल मीडिया पर उपस्थिति अपेक्षाकृत कम होने के कारण उनकी फॉलोअर संख्या उपलब्ध नहीं है।

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद सबसे ज्यादा चर्चित नाम
सोशल मीडिया एनालिटिक्स टूल टॉकवॉकर के अनुसार, पिछले सात दिनों में रेखा गुप्ता एक्स (ट्विटर) पर सबसे अधिक चर्चा में रहीं। उन्हें 2,300 से अधिक पोस्ट में टैग किया गया, जबकि प्रवेश वर्मा का जिक्र 1,600 पोस्ट में हुआ। वहीं, विजेंद्र गुप्ता का नाम 844, सतीश उपाध्याय का 518 और आशीष सूद का 335 पोस्ट में आया।

ऑनलाइन यूजर सर्च में कौन सबसे आगे?
गूगल सर्च ट्रेंड के अनुसार, 8 फरवरी से ही दिल्ली के भाजपा नेताओं के बारे में जनता की रुचि बढ़ी है। प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता को लेकर सबसे ज्यादा ऑनलाइन सर्च किए गए हैं। शुरूआती चार दिनों में प्रवेश वर्मा सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले नेता थे, लेकिन पिछले दो दिनों में रेखा गुप्ता के प्रति लोगों की रुचि तेजी से बढ़ी है।

नामों को लेकर बैठक में होगा आखिरी फैसला
दिल्ली में 27 सालों बाद सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा ने 48 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए 15 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से नौ नेताओं को मुख्यमंत्री, राज्य कैबिनेट मंत्रियों और स्पीकर के रूप में चुना जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का चुनना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होगा। पार्टी नेतृत्व की बैठक में 15 मिनट के भीतर इसका फैसला कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन पर ED का यू-टर्न: निचली अदालत की कार्यवाही स्थगित करने पर दी सहमति, जानें पूरा मामला

बता दें कि गुरुवार को भाजपा विधायक दल के नेता की घोषणा होने की उम्मीद है, जिन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया जाएगा। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। अब देखना यह है कि दिल्ली को नया मुख्यमंत्री कौन मिलेगा और किसके नेतृत्व में भाजपा राजधानी में अपनी सरकार का संचालन करेगी।

ये भी पढ़ें: चुनाव हारने के बाद AAP ने बदला X हैंडल का बैनर: 2,100 रुपये लेती महिलाओं की फोटो हटाईं, जानें अब क्या लगाया?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story