Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश शुरू, कई जगह ओले गिरने की संभावना

weather forecast
X
दिल्ली-हरियाणा मौसम समाचार।
दिल्ली-हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। आज दोपहर बाद जहां तेज आंधी चली, वहीं शाम चार बजे के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है।

Mausam News: दिल्ली-हरियाणा में लोगों को पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन आज मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा में तेज आंधी चलने के बाद बरसात का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम विभाग की मानें तो 15 अप्रैल तक लोगों को गर्मी से निजात मिली रहेगी। उधर, कृषि विशेषज्ञों की मानें तो यह बारिश गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो इस साल जनवरी से अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है।

हरियाणा के मौसम की जानकारी

वहीं, हरियाणा की बात की जाए तो प्रदेश में आज फिर से मौसम करवट ली है। मौसम विभाग ने हरियाणा और चंडीगढ़ में 13 से लेकर 15 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है। दरअसल, 13 अप्रैल को सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ती हुई देखी जा रही है। इसके चलते हफ्ते के आखिर में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, इस वीकेंड पर चलेगी धूल भरी आंधी, बारिश की भी संभावना

आसमान में छाए घने काले बादल

राज्य में आज शाम को आसमान पर घने काले बादल नजर आए। रविवार को भी आसमान पर बादलों का बसेरा रहेगा और बारिश भी होती रहेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। फिलहाल 13 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 13 से 14 अप्रैल में हरियाणा और चंडीगढ़ के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना हैं।

हवा की रफ्तार 40 से 50 प्रति किलोमीटर घंटा रहेगी। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि आने वाले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इसके साथ ही तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़ने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story