Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज भी धूल भरी आंधी और बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट  

delhi NCR weather update
X
दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट।
दिल्ली में लगातार मौसम बदल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में धूल भरी आंधी आई थी इसके साथ ही कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई थी, जिसके बाद से दिल्ली के मौसम में सुधार आया।

Weather Update: शुक्रवार को आई धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के चलते दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना बना हुआ है। बीते दिन यानी शनिवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। इस बीच मौसम विभाग ने आज आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, अगले हफ्ते के मध्य से एक बार फिर से लोगों को तीखी गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर से तापमान 41 से 42 डिग्री के स्तर पर पहुंचेगा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य स्तर पर है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश भी होगी। तेज आंधी चलेगी। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है। 13 मई को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। हल्की आंधी आ सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। 14 और 15 मई को आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान बढ़कर 39 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर

वहीं, दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर की बात की जाए तो दो दिनों की राहत के बाद शनिवार को एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़कर खराब हो गया। शुक्रवार रात आई आंधी के बाद दिल्ली-एनसीआर में धूल का लोड़ काफी अधिक बढ़ गया है। प्रदूषण के बढ़ने की वजह यही धूल बताई जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के अनुसार शनिवार को प्रदूषण का स्तर 239 रहा।

हरियाणा के मौसम की जानकारी

वहीं, हरियाणा के मौसम की बात की जाए तो यहां मई के शुरुआत से ही लोगों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग मुताबिक आज प्रदेश में आज मौसम करवट लेगा। जिसके चलते राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान आसमान बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा कुछ इलाकों में आंधी चलने की संभावना है। लिंक पर क्लिक कर खबर को विस्तार से पढ़िए...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story