Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, गाजियाबाद में आज से 18 तक बंद रहंगे 8वीं तक के स्कूल

Delhi NCR Weather Today 3 January 2025 imd issued dense fog orange alert
X
कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर।
दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं शीतलहर की वजह से गाजियाबाद में एक से लेकर आठवीं तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई ट्रेन और फ्लाइट्स कोहरे की वजह से प्रभावित है।

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में उत्तर-पश्चिवी हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से मंगलवार तक न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में बुधवार तक सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश नहीं होगी। दिन में हल्की धूप निकल सकती है। लेकिन, इस धूप का तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। मौसम में ठिठुरन बरकरार रहेगी। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में वीकेंड पर बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार से लेकर बुधवार तक घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है। जिसके चलते वीकेंड पर ठंड पड़ेगी और दिल्ली के लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान राजधानी और आसपास के इलाकों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें- Delhi BJP Candidate List: मोहन सिंह बिष्ट की चेतावनी के बाद बीजेपी ने आनन-फानन में जारी की तीसरी लिस्ट, मुस्तफाबाद से दिया टिकट

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहने वाला है मौसम

दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी घना कोहरा छाया हुआ है। दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है। वहीं शाम होने पर फिर से कोहरा पड़ना शुरू हो जाएगा। वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद में तो ठंड की वजह से 1 से लेकर आठवीं तक के बच्चों की छुट्टियां भी घोषित कर दी गई है। यह सभी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके लिए गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 19 डिग्री सेल्सियस 8 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 19 डिग्री सेल्सियस 8 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 19 डिग्री सेल्सियस 7 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 18 डिग्री सेल्सियस 8 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 19 डिग्री सेल्सियस 8 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से मिली राहत

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story