Delhi NCR Weather: दिल्ली और हरियाणा में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, आज भी इन इलाकों में 500 के पार पहुंचा एक्यूआई

Delhi Weather Today
X
दिल्ली मौसम अपडेट।
बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिल्ली-एनसीआर गैस चैंबर बना हुआ है। मंगलवार को भी एक्यूआई 500 के पार बना हुआ है। आइए जानते है प्रदूषण के बीच आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के लोगों लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से टेंशन में है। वहीं मंगलवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 500 से ऊपर दर्ज किया गया है, जो दिल्ली सरकार की मुसीबत को और बढ़ा सकता है। हालांकि, इसी बीच राजधानी और आसपास के शहरों में 12वीं तक स्कूलों को बंद कर दिया है और ऑनलाइन क्लासेस लगाने का फैसला लिया गया है। आइए जानते हैं कि 19 नवंबर को मौसम कैसा रहने वाला है।

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में आज यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं नोएडा में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के संभावना है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सुबह और शाम को हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिल्ली-एनसीआर के लोग प्रदूषण और कोहरी की दोहरी मार झेल रहे हैं।

ये भी पढें- दिल्ली प्रदूषण: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, पूछा- एहतियाती कदम उठाने में देरी क्यों हुई?

दिल्ली के इन इलाकों में 500 पहुंचा एक्यूआई

दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 500, अशोक विहार में एक्यूआई 500, बवाना में एक्यूआई 500, नरेला में एक्यूआई 500, पालम में एक्यूआई 500, नेहरू नगर में एक्यूआई 500, मुंडका में एक्यूआई 500, ओखला में एक्यूआई 500, करणी सिंह शूटिंग रेंज में एक्यूआई 500, द्वारका में एक्यूआई 500 और मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में एक्यूआई 500 दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा शनिवार सुबह करीब तीन बजे का है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो आज सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते लोगों को सुबह शाम ठंड का अहसास होगा।आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि अगले दिन तीनों तक हरियाणा में घने से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसके चलते 19 से 22 नवंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं बुधवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

पांच जिलों में 12वीं तक स्कूल रहेंगे बंद

वहीं प्रदूषण की वजह से पांच जिलों में 23 नवंबर तक 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए है। इन जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, झज्जर और सोनीपत शामिल है। इससे पहले पांच जिलों में पांचवीं तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया था।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में प्रदूषण का कहर: पांच जिलों के प्राइमरी स्कूल बंद, गुरुग्राम में 576 और बहादुरगढ़ में 500 पहुंचा AQI

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story