दिल्ली नगर निगम: वार्ड समिति और स्थायी समिति चुनाव के लिए नामांकन पत्र हुए दाखिल, 4 सितंबर को होंगे चुनाव

Ward Committee and Standing Committee Election
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली नगर निगम में वार्ड समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के लिए सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल हो चुके हैं। अब 4 सितंबर को इसके चुनाव होंगे।

MCD News: दिल्ली नगर निगम में वार्ड समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के लिए सदस्य पद के लिए शुक्रवार को निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निगम प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब चुनाव 4 सितंबर को होंगे।

AAP ने उतारे ये उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी की तरफ से नगर निगम के सिटी सदर पहाड़ गंज जोन अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद शादिक, सिविल लाइंस जोन से अजीत सिंह यादव, करोल बाग जोन से राकेश जोशी, रोहिणी जोन से सुमन अनिल राणा, नरेला जोन से श्वेता खत्री, वेस्ट जोन से साहिब कुमार, सेंट्रल जोन से हेमचंद गोयल, साउथ जोन से कृष्ण जाखड़, नजफगढ़ जोन से नरेंद्र कुमार, शाहदरा नॉर्थ जोन से प्रियंका सक्सेना और शाहदरा साउथ जोन से देवेंद्र कुमार ने जोन अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

इसके साथ ही विभिन्न जोनों से स्थाई समिति के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में प्रदीप सिंह साहनी, प्रोमिला गुप्ता, अंकुश नारंग, शिखा भारद्वाज, दोलत, मनीषा जसबीर कराला, प्रवीण कुमार, पंकज गुप्ता, प्रेम चौहान, पूनम भारद्वाज, छाया गौरव शर्मा, ज्योति रानी नाम प्रमुख हैं।

बीजेपी ने इन पार्षदों को बनाया अपना उम्मीदवार

वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा के अुनसार नगर निगम के रोहिणी जोन अध्यक्ष पद के लिए रितु गोयल, केशवपुरम जोन से योगेश वर्मा, नरेला जोन से पवन सहरावत, सिविल लाइन जोन से अनिल त्यागी, शाहदरा दक्षिण जोन से जोन संदीप कपूर, शाहदरा उत्तरी जोन से प्रमोद गुप्ता, मध्य जोन से सुगंधा बिधूड़ी, नजफगढ़ जोन से अमित खरखरी, पश्चिम जोन से शशि तलवार एव दक्षिण जोन से सुंदर सिंह ने नामांकन दाखिल किए।

इसके अलावा विभिन्न जोनों से स्थाई समिति के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में सरदार राजा इकबाल सिंह, प्रवेश वाही, सत्यपाल सिंह, इंद्रजीत सहरावत, नीमा भगत, राजपाल सिंह, अंजू देवी, शिखा भारद्वाज, शिखा राय, उर्मिला चावला नाम प्रमुख हैं।

बता दें कि करीब दो साल बाद वार्ड समिति और स्थायी समिति चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले चुनाव संबंधी यह मामला कोर्ट में चलता रहा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story