Logo
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार को सेवाएं करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रही थीं। दिल्ली मेट्रो के अनुसार ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि मेट्रो ट्रैक पर किसी को चलते हुए देखा गया था।

Delhi Metro: सोमवार को दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर करीब डेढ़ घंटे तक सेवाएं बाधित रही। इस दौरान मेट्रो की आवाजाही ठप रहने से यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। डीएमआरसी ने अपनी आधिकारिक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। अब ट्रेनें फिर से नियमित समय पर चलने लगी हैं, जिससे दिल्ली के लोगों का रोजमर्रा का सफर फिर से आसान हो गया है।  

बताया जा रहा है ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि मेट्रो के ट्रैक पर किसी व्यक्ति को चलते हुए देखा गया इस वजह से लगभग डेढ़ घंटे तक दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सेवाएं बाधित रहीं। ट्रैक पर किसी शख्स के चलने की वजह से कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन कंट्रोल किया गया था। लेकिन येलो लाइन को छोड़कर दिल्ली की अन्य लाइनों पर मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं।

आपको बता दें कि येलो लाइन दिल्ली के प्रमुख इलाकों को जोड़ती है। यह लाइन शहर के अलग-अलग हिस्सों को एक-दूसरे से सीधा जोड़कर लोगों की रोजाना की यात्रा को आसान बनाती है। व्यस्त सुबह-शाम के समय में यह लाइन हजारों यात्रियों का सहारा होती है। इसलिए जब इस लाइन पर सेवाएं प्रभावित होती हैं तो पूरा सिस्टम थोड़ा बाधित सा लगता है।  

ऐसे में यात्रियों ने डीएमआरसी की पोस्ट पर कमेंट कर इस दौरान हुई परेशानी के बारे में बताया। कई लोगों ने अपनी व्यस्तता और इंतजार की मुश्किल को शब्दों में बयां किया। कुछ ने लिखा कि ऑफिस या अन्य जरूरी काम के लिए निकले थे और मेट्रो न चलने से काफी देर हो गई। यात्रियों की इन प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि मेट्रो की छोटी सी रुकावट भी उनके दैनिक जीवन पर कितना असर डालती है। अब जब करीब डेढ़ घंटे बाद येलो लाइन पर सामान्य सेवाएं बहाल हुई तो यात्रियों को राहत मिली है। डीएमआरसी की पोस्ट पर आए कमेंट्स में धन्यवाद और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। 

7