Logo
ईरान-इजरायल तनाव के चलते शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की दुबई शूटिंग रद्द कर दी गई है। अब मुंबई में ही बड़ा एक्शन सीक्वेंस शूट होगा, जहां रेगिस्तान जैसा सेट तैयार किया जा रहा है।

King Movie Update: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का एक अहम एक्शन सीक्वेंस दुबई में शूट होना था, लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते मेकर्स ने इसे रद्द करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि शूटिंग 9 अप्रैल से शुरू होनी थी और इसकी सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी थी।

सुरक्षा को देखते हुए बदला फैसला

King Movie Update
King Movie Update

ईरान-इजरायल के बीच जारी तनाव को देखते हुए फिल्म की टीम ने कास्ट और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। इसी वजह से डायरेक्टर ने दुबई में शूटिंग न करने का फैसला लिया। इस सीक्वेंस में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान और अनिल कपूर भी नजर आने वाले थे।

यह भी पढ़े - प्रियदर्शन ने Dhurandhar को बताया 'शोले' जैसी ऐतिहासिक फिल्म: पूर्व असिस्टेंट रहे आदित्य धर के लिए कही बड़ी बात

मुंबई में तैयार होगा रेगिस्तान सेट

हालांकि, इस एक्शन सीन को कैंसिल नहीं किया गया है। अब मेकर्स ने इसे मुंबई में ही शूट करने का फैसला लिया है। विले पार्ले के एक स्टूडियो में दुबई जैसे रेगिस्तान का बड़ा सेट तैयार किया जा रहा है, ताकि शूटिंग समय पर पूरी हो सके।

बड़ी स्टारकास्ट और रिलीज प्लान

फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसमें शाहरुख खान, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़े -  ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, 11वें दिन बनी चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; कलेक्शन 1300 करोड़ पार!

7