Logo
रायपुर प्रेस क्लब की ओर से महिला पत्रकारों की एक टीम दो दिनों के कोरबा जिले के भ्रमण पर गई। इस दौरान टीम ने सतरेंगा पर्यटन स्थल का भी भ्रमण किया।

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब की एक सराहनीय पहल के तहत 28 मार्च को राजधानी की महिला पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय कोरबा जिले के भ्रमण पर पहुंचा। कोरबा जश्न रिसोर्ट में रायपुर की महिला पत्रकारों का स्वागत किया गया। इस विशेष यात्रा का उद्देश्य महिला पत्रकारों को उनकी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ी राहत देते हुए उन्हें प्रकृति के बीच सकारात्मक, सुकूनभरा और प्रेरणादायक समय देना है। महिला पत्रकारों के इस टूर का नेतृत्व संयुक्त सचिव निवेदिता साहू ने की है।

सर्वमंगला देवी का दर्शन
पहले दिन महिला पत्रकारों की टीम ने कोरबा स्थित सर्वमंगला मंदिर का दर्शन किया और उनके इतिहास के बारे में चर्चा की। कहा जाता है कि, इस मंदिर का निर्माण रानी धनराज कुंवर के पूर्वजों ने कराया था। सर्वमंगला मंदिर पुरातात्विक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण है। कहते हैं कि, ब्रिटिश शासन के दौरान कोरबा पर शासन करने वाली रानी धनराज कुंवर के पूर्वजों ने इस मंदिर को बनवाया था। एक कहानी यह भी है कि, यह मंदिर हसदेव नदी के तट पर स्थित है. यहीं से एक सुरंग नदी के उस पार निकलती है। आपात परिस्थितियों में रानी इस सुरंग के जरिए नदी पार करती थी। 

Women Journalists

प्रेसक्लब कोरबा का भ्रमण
कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब से संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और महिला पत्रकारों ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष और सदस्यों से मुलाकात की। इस कार्यक्रम में दोनों शहरों के पत्रकारों ने आपसी संवाद, किया और एक दूसरे के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। 

नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण को मिले बढ़ावा
पत्रकारों ने कहा कि, ऐसे आयोजन न केवल आपसी रिश्तों को मजबूती देते हैं, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देते हैं। भविष्य में भी इसी तरह के रचनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि पत्रकारों को एक बेहतर मंच मिल सके, जहां वे सीखते हुए आगे बढ़ सकें। ऐसा सुंदर दृश्य छत्तीसगढ़ में दिखाई नहीं देता। ऐसा लगता है कि यह कोई समुद्र ही है। आसपास हरियाली है और पर्वत भी है।

Women Journalists

सतरेंगा भ्रमण
भ्रमण के दूसरे दिन रायपुर की महिला पत्रकारों की टीम सतरेंगा पहुंची। सतरेंगा की हरियाली, शांत जलाशय और आकर्षक वाटर पार्क के बीच यह यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सीखने, समझने और आपसी अनुभव को एक दुसरे के साथ साझा किया। ऐसा सुंदर दृश्य छत्तीसगढ़ में दिखाई नहीं देता। ऐसा लगता है कि यह कोई समुद्र ही है। आसपास हरियाली है और पर्वत भी है।

 

महिला पत्रकारों ने साझा किए पत्रकारिता के अनुभव और चुनौतियां
महिला पत्रकारों ने कहा कि, यह यात्रा केवल मनोरंजन के नहीं, बल्कि आपसी संवाद और अनुभवों को साझा करने के लिए अच्छा मौका मिला। महिलाओं की इस टीम ने न केवल अनुशासन बल्कि एकजुटता की मिसाल भी पेश की। पत्रकारिता के बदलते परिवेश में कोरबा और रायपुर के पत्रकारों के बीच मेल-मिलाप पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर ऊर्जा भरने वाला साबित हुआ। सतरेंगा के खूबसूरत नज़ारे और दो दिवसीय प्रवास ने निश्चित रूप से सभी साथियों को एक नई ताजगी दी होगी।

 

महिला पत्रकारों का मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया स्वागत अभिनंदन
इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन लाल देवांगन ने पत्रकारों से  मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। मंत्री लखन लाल देवांगन ने महिला पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि, उनकी चुनौतियाँ, लेखनी और उपलब्धियाँ अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करने में मीडिया, विशेषकर महिला पत्रकारों की प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है और उनका योगदान महत्वपूर्ण है।

 

7