Logo
April 2026 Launch: मर्सिडीज-बेंज CLA Electric अप्रैल महीने में लॉन्च हो सकती है। यह एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक सेडान CLA 200 और CLA 250+ वेरिएंट में आएगी। निसान टेकटॉन को भी ग्लोबली पेश किया जा सकता है।

April 2026 Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए अप्रैल 2026 काफी अहम महीना साबित हो सकता है। इस दौरान कई नई गाड़ियों की लॉन्चिंग, कीमतों का खुलासा और कुछ बहुप्रतीक्षित मॉडलों की एंट्री देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि इनमें से कई कारें पहले ही शोकेस हो चुकी हैं, लेकिन उनकी कीमत और पूरी डिटेल अब सामने आएगी।

Volkswagen Taigun Facelift
Volkswagen Taigun Facelift को 9 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस अपडेटेड SUV में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा।

MG Majestor
MG Majestor को फरवरी 2026 में पेश किया गया था और यह MG Gloster का अपडेटेड वर्जन है। इसका फ्रंट डिजाइन ज्यादा बोल्ड है और इसमें नए अलॉय व्हील्स के साथ फीचर-लोडेड केबिन मिलता है। बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी।

Mercedes-Benz CLA Electric
Mercedes-Benz CLA Electric इस महीने लॉन्च हो सकती है। यह एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक सेडान CLA 200 और CLA 250+ वेरिएंट में आएगी। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 792 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसमें 14-इंच टचस्क्रीन, ग्लास रूफ, 101-लीटर फ्रंक और हीटेड व मसाज सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।

Toyota Urban Cruiser Ebella
Toyota Urban Cruiser Ebella की कीमत अप्रैल में घोषित हो सकती है। यह कार 40kWh और 61kWh बैटरी ऑप्शन के साथ आएगी। बड़ी बैटरी के साथ इसकी रेंज 543 किमी तक बताई जा रही है।

Nissan Tekton
Nissan Tekton को अप्रैल में ग्लोबली पेश किया जा सकता है। यह SUV नई Renault Duster पर आधारित है, लेकिन इसका डिजाइन पूरी तरह अलग होगा। इसमें कनेक्टेड DRLs, फुल-विथ टेललाइट और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स जैसे एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे।

देखा जाए तो अप्रैल 2026 ऑटो सेक्टर के लिए नए लॉन्च और अपडेट्स से भरपूर रहने वाला है, जो ग्राहकों को कई नए विकल्प देगा।

(मंजू कुमारी)

7