लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली की हर विधानसभा में बनाए जा रहे एक-एक मॉडल और पिंक मतदान केंद्र, जानें क्या है वजह

Delhi Lok Sabha Chunav 2024
X
दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024
Delhi Lok Sabha Elections 2024: Delhi Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक करने के मकसद से दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों पर पिंक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

Delhi Lok Sabha Elections 2024: देश की राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए सरकार की ओर से तैयारियां जोरों-शोरों पर है। इस बार सात लोकसभा सीटों पर चुनाव कई मायनों में खास साबित होगा। दिल्ली में दिव्यांग मतदाताओं में जागरूकता लाने और चुनाव में उनकी भागीदारी को बढ़ाने के लिए सभी 70 मतदान केंद्रों पर दिव्यांग अफसरों की तैनाती की जाएगी। वहीं मतदान की सभी प्रक्रिया संपन्न कराएंगे।

मतदाताओं को वोटिंग के प्रति जागरूक करना

दिल्ली के सभी मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक करने के मकसद से राजधानी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मॉडल और पिंक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन सभी केंद्रों पर मतदाताओं के स्वागत में रेड कार्पेट और बैलून लगाए जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मतदाताओं को वोटिंग के समय विशेष होने का अनुभव प्राप्त हो सके

हर संसदीय क्षेत्र में बनेंगे मॉडल और पिंक मतदान केंद्र

राजधानी दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि राजधानी दिल्ली में सात संसदीय क्षेत्र हैं। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में दस विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक मॉडल और एक पिंक मतदान केंद्र बनाए जाने की तैयारी की गई है। इस तरह हर संसदीय क्षेत्र में 10 मॉडल और 10 पिंक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन बूथ को बनाने का मकसद मतदाताओं को वोट डालने के प्रति जागरूक करना है।

बुजुर्गों के लिए होंगी खास सुविधाएं

हर साल की तरह इस बार भी बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाओं को इंतजार किया जा रहा है। मतदान के दौरान बुजुर्गों की सुविधा के लिए मतदान केंद्र के वेटिंग एरिया में कुर्सी, सोफे और कूलर आदि लगाए जाएंगे। इसके अलावा, पीने का पानी और फर्स्ट-एड आदि की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

पिंक मतदान केंद्र महिला सशक्तिकरण का प्रतीक

राजधानी दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक करने के मकसद से 70 पिंक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन पिंक मतदान केंद्रों पर महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगी। इन पिंक मतदान केंद्रों का संचालन महिला कर्मचारी द्वारा ही किया जाएगा। ये सभी केंद्र महिला सशक्तिकरण का प्रतीक होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story