haribhoomi hindi news
Delhi Factory: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर CPCB ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आदेश दिए हैं। 

Delhi Factory: दिल्ली-NCR में 400 से ज्यादा फैक्ट्रियों पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि सीपीसीबी ने ऐसी फैक्ट्रियों की पहचान की है, जिन्होंने प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए जरूरी उपकरण नहीं लगाए हैं, जिसकी वजह से इन फैक्ट्रियों के खिलाफ CPCB कड़ी कार्रवाई करेगी। इसे लेकर एनसीआर एरिया में स्थित इन फैक्टरियों पर कार्रवाई के निर्देश संबंधित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दे दिए गए हैं।  

प्रदूषण की कैसे करते हैं निगरानी ?

जानकारी के मुताबिक,दिल्ली में फैक्ट्रियों से  निकलने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए कुछ खास श्रेणी के उद्योगों में प्रदूषण उत्सर्जन की सीधी निगरानी की जाती है। इसके लिए फैक्ट्री में ऑनलाइन कांटीन्यूअस इमीशन मॉनीटरिंग सिस्टम (OCEMS) लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस सिस्टम में खास तरह के कैमरे और उपकरण लगाए जाते हैं, जिनके माध्यम से फैक्टरी से निकलने वाले उत्सर्जन की कड़ी निगरानी की जाती है। इन उपकरणों को CPCB के पोर्टल से कनेक्ट किया जाता है, ताकि प्रदूषण की स्थिति के बारे में पता लग सके। CPCB ने इस तरह की 462 फैक्टरियों को पहचाना है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में प्रदूषण के खिलाफ CPCB ने बड़े स्तर पर निगरानी शुरू कर दी गई है।

इन एरिया की फैक्ट्री में लापरवाही 

रिपोर्ट में सामने आया है कि बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, नूह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत,अलवर, खैरथल-तिजारा, गाजियाबाद, हापुड़ आदि जिलों के उद्योग ऐसे हैं, जहां OCEM सिस्टम निर्धारित मानकों के मुताबिक नहीं लगाए गए हैं, जिसकी वजह से प्रदूषण के उत्सर्जन की सीधी निगरानी करना संभव नहीं है। CPCB ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कार्रवाई करने  के आदेश दिए हैं। 

7