Logo
Delhi Budget Session 2026: दिल्ली बजट सत्र 2026 को लेकर आज कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई है। बजट सत्र 23 मार्च से शुरू हो जाएगा।

Delhi Budget Session 2026: दिल्ली के बजट सत्र 2026 को लेकर एक जरूरी खबर सामने आई है। दिल्ली कैबिनेट बैठक में 16 मार्च 2026 को लंबे समय से प्रतीक्षित बजट सत्र को मंजूरी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि यह सत्र 23 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च 2026 तक चलेगा। इसके अलावा 24 मार्च को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सदन में  23 मार्च को दिल्ली का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश कर दिया जाएगा। जिसमें राजधानी की आर्थिक स्थिति और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े शामिल होंगे। सरकार का कहना है कि बजट सत्र की रूपरेखा भी पूरी तरह तैयार कर ली गई है।

क्या होगी बजट की रूपरेखा ?

पहले दिन सदन में आर्थिक सर्वेक्षण और जबकि अगले दिन 24 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा वार्षिक बजट भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा 25 मार्च को बजट पर भी चर्चा और दूसरे विधायी कामों के लिए समय रख दिया गया है। 
सीनियर अधिकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह दूसरा बजट होगा। पिछले साल 2025 में उन्होंने अपना पहला बजट पेश किया था, जो करीब 1 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि इस बार बजट का आकार पिछले साल के समान या थोड़ा ज्यादा होने की संभावना जताई गई है।

बजट में किस पर होगी चर्चा ?

इस बार का बजट राजधानी के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर भी तैयार किया गया है। जिसमें बुनियादी ढांचा, हरित पहल और शिक्षा एरिया पर भी विशेष जोर भी दिया जाएगा। वहीं शिक्षा के लिए नई योजनाओं और संसाधनों का विस्तार बजट का हिस्सा होंगे।

इसके अलावा बजट में पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ ऊर्जा, जल संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जा सकती है। दिल्ली में काफी लंबे वक्त से हवा की समस्या गंभीर है, ऐसे में इस दिशा में भी कुछ राहत देने की संभावना जताई गई है।  

7