Gurugram Suicide Case: गुरुग्राम से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आ रही है। यहां सोमवार को सेक्टर 102 में स्थिति हाई-राइज सोसाइटी जॉयविला की 23 मंजिल से एक शख्स ने अपनी 3 साल की बच्ची के साथ छलांग लगा दी और दोनों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, शख्स दोपहर के समय अपनी बेटी को टहलाने के बहाने से घर से बाहर ले गया था। परिजनों को इस बात का कोई अंदेशा नहीं था कि वह सीधे लिफ्ट के माध्यम से बच्ची को लेकर छत पर चला जाएगा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, दोनों के गिरते ही एक तेज आवाज हुई और जब लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो हालात विचलित कर देने वाले थे।
इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस सोसाइटी के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है ताकि हादसे की असली सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि शख्स पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और परिवारिक विवाद से गुजर रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टी नहीं की है।
इस घटना ने पूरी हाई-राइज सोसाइटी में मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित गंभीर सवाल खड़े दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी के साथ जायविला सोसाइटी के नौवे फ्लोर के 2BHK के फ्लैट में रहता था। मृतक नाम राहुल बताया जा रहा है। वह सोमवार को अपनी 3 साल की बेटी को लेकर सोसाइटी के 23वीं मंजिल पर गया और छलांग लगा दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










