Delhi Assembly Election 2025: राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी से भी बड़े झूठे हैं

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का आखिरी दौर यमुना के पानी पर पहुंच गया है। जिसके लेकर पिछले कई दिनों तक सियासत जारी है। इसी बीच कांग्रेस लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को यमुना का पानी पीने की चुनौती दी है। इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल पर निशाना भी साधा है।
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने गुरुवार को जहांगीरपुरी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पीएम नरेंद्र मोदी से भी 'बड़े झूठे' हैं। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल में कोई अंतर नहीं है। मोदी की तरह केजरीवाल भी झूठ बोलते हैं। शायद केजरीवाल मोदी से ज्यादा चतुर हैं।"
ये भी पढ़ें- Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे ने चौंकाया
अपना वादा पूरा करने में फेल रहे अरविंद केजरीवाल
वहीं राहुल गांधी ने आगे कहा कि आपने पांच साल पहले यमुना का पानी पीने का जो वादा किया था, उसे पूरा करने में आप फेल रहे। मैं अब आपको इस कॉलोनी में सप्लाई किया जाने वाला पानी पीने की चुनौती देता हूं। सच्चाई यह है कि आप यमुना की हालत सुधारने के लिए कुछ नहीं किया और नदी में स्नान करने या उसका पानी पीने का अपना वादा भी नहीं निभाया।
राहुल गांधी यही नहीं रुके उन्होंने आग कहा कि 'केजरीवाल ने सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार दूर करने के बड़े-बड़े दावे किए, शॉल ओढ़कर छोटी कार में पहुंचे, बिजली के खंभे पर चढ़ गए। आज, वह 'शीश महल' में रहते हैं। इसके अलावा बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ कांग्रेस की वैचारिक लड़ाई जारी रहेगी।
बीजेपी पर भी लगाया आरोप
राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा की रणनीति गरीबी, प्रदूषण और बेरोजगारी जैसे मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विभाजन पैदा करना और दंगे भड़काना है। उन्होंने कहा कि तरफ, भाजपा और आरएसएस नफरत फैलाने, हिंसा भड़काने और लोगों को डराने में विश्वास करते हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस जहां नफरत और सांप्रदायिक हिंसा है, वहां प्यार की दुकान खोलने के लिए तैयार है।"
देवेंदर यादव के लिए वोट मांगने पहुंचे थे राहुल गांधी
बता दें कि राहुल गांधी कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंदर यादव के लिए वोट मांगने के लिए बादली विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे। यहां राहुल ने लोगों को याद दिलाया कि इस पुनर्वास कॉलोनी को बीजेपी या आप ने नहीं, बल्कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने बसाया था।
